Naresh Balyan
MCOCA Case: मकोका के मामले में कथित आरोपी आप विधायक नरेश बालियान की आने वाले समय में मुश्किलें बढ़ सकती है. राऊज एवेन्यु कोर्ट ने सुनवाई की तारीख को तय कर दिया है. कोर्ट 27 जुलाई से 7 अगस्त तक डेली मामले में सुनवाई करेगा. मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने गैंगेस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू को भगोड़ा घोषित करने से संबंधित अपनी रिपोर्ट अदालत को सौप दिया है. जिसके बाद कोर्ट ने मामले में डेली सुनवाई करने का फैसला लिया है.
इससे पिछली सुनवाई में कोर्ट ने मामले में आरोपी कथित गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के खिलाफ दूसरी बार गैर जमानती वारंट जारी किया था. दिल्ली पुलिस ने नरेश बाल्यान को दिसंबर 2024 में गिरफ्तार किया था.बकपिल सांगवान फिलहाल फरार है और दिल्ली पुलिस के अनुसार भारत से बाहर है. उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. बालियान मामले में प्राथमिकी मोहन गार्डन में दर्ज की गई थी. वहीं पुलिस ने इस मामले के दो आरोपी रोहित उर्फ अन्ना एवं सचिन चिकारा के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है. दोनों पर कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के संगठित अपराध सिंडिकेट से जुड़े होने का आरोप है.
इससे पहले रितिक पीटर के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था. पूरक आरोप पत्र मकोका की धाराओं के तहत दाखिल किया गया है. राऊज एवेन्यू कोर्ट की विशेष न्यायाधीश डॉक्टर विशाल गोगने ने यह गैर जमानती वारंट जारी किया है. बता दें कि बालियान और विदेश में रह रहे गैंगेस्टर कपिल सांगवान में बीच कथित बातचीत का एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुआ था. जिसके बाद बालियान को गिरफ्तार किया गया था.
गैंगस्टर कपिल सांगवान पर हाई-प्रोफाइल हत्याओं की साजिश का आरोप
पुलिस ने कोर्ट को बताया था कि बातचीत में व्यापारियों से जबरन वसूली का जिक्र है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक नरेश बालियान और गैंगेस्टर कपिल सांगवान के बीच बातचीत का ये मामला 2023 का है. इसे लेकर 2023 में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. कपिल सांगवान एक कुख्यात गैंगेस्टर है, जो फिलहाल ब्रिटेन में रह रहा है. कपिल सांगवान पिछले पांच वर्षों से ब्रिटेन में है.
कपिल सांगवान और नरेश बालियान दोनों दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले हैं. कपिल सांगवान हरियाणा के नफे सिंह हत्याकांड का भी मास्टरमाइंड है. कपिल सांगवान पर बल्लू पहलवान और बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या का भी मास्टरमाइंड माना जाता है.
यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा के ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, मेटा-अमेजन को URL हटाने के निर्देश
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


