Bharat Express DD Free Dish

लीगल

200 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में कथित आरोपी फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने अपने ऊपर लगे आरोप स्वीकार करने से इनकार कर दिया है.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इंदौर नगर निगम फर्जी घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों अभय सिंह राठौर, मोहम्मद जाकिर और राहुल बडेरा को गिरफ्तार किया है.

सुप्रीम कोर्ट ने देश के सभी हाई कोर्ट्स को सलाह देते हुए कहा है कि एफआईआर रद्द करने से जुड़े मामले में आदेश पारित करते समय एफआईआर में लगाए गए आरोपों और मामले का उल्लेख जरूरी है.

पटियाला हाउस कोर्ट ने म्यामांर में कथित तौर पर आतंकी ट्रेनिंग देने के आरोप में गिरफ्तार छह यूक्रेनी और एक अमेरिकी नागरिक समेत सात विदेशी आरोपियों के मामले में एनआईए को जांच पूरी करने के लिए 90 दिन का समय दिया है.

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती अनियमितता मामले में ईडी ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए रायपुर, भिलाई और राजनांदगांव समेत कई स्थानों पर छापेमारी की है.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की विशेष अदालत ने रेलिगेयर एंटरप्राइजेज की पूर्व चेयरपर्सन रश्मि सलूजा समेत पांच लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन जारी किया है.

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने यूएपीए (UAPA) मामले में करीब पौने पांच साल से जेल में बंद आरोपी माधेश शंकर उर्फ अब्दुल्ला को एक लाख रुपये के मुचलके और कुछ कड़ी शर्तों के साथ जमानत दे दी है.

Aravalli Illegal Mining Case: अरावली को अवैध माइनिंग से बचाने और इसकी नई परिभाषा तय करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 5 सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी बनाई है। यह कमेटी 31 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके बाद 7 सितंबर को अगली सुनवाई होगी।

Supreme Court Judgement 2026: सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा है कि शादी के बाद भी बेटी परिवार का हिस्सा रहती है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल विवाहित होने के आधार पर किसी महिला को अनुकंपा नियुक्ति के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता.

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी माने जाने वाले सलीम इस्माइल डोला पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा कसते हुए मुंबई, सूरत, अंकलेश्वर और राजकोट समेत 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है.