Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव रेप केस के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की सजा निलंबित करने के दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया है. सीजेआई सूर्यकांत की पीठ ने हाई कोर्ट को दो महीने के भीतर इस मामले पर नए सिरे से सुनवाई कर फैसला करने का आदेश दिया है.

दिल्ली शराब नीति मामले में चल रही लड़ाई एक कानूनी मोड़ ले लिया है. दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, दुर्गेश पाठक, विनय मिश्रा, देवेश विश्वकर्मा और सौरभ भारद्वाज के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया है.

NEET UG 2026: नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट ने 5 आरोपियों को CBI रिमांड पर भेज दिया है. जांच में 100 प्रश्न लीक साजिश का खुलासा हुआ.

Election Commissioner appointment process: पूर्व आईएएस एसएन शुक्ला और अन्य याचिकाकर्ताओं ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को 'एकतरफा' बताते हुए कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें कैबिनेट मंत्री और पीएम की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश से जुड़े पुनर्विचार याचिकाओं पर 16 दिन चली मैराथन सुनवाई के बाद 9 जजों की संविधान पीठ ने फैसला सुरक्षित रख लिया है.

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने पश्चिम बंगाल बार काउंसिल से ममता बनर्जी के वकालत से जुड़े रिकॉर्ड मांगे हैं.

Gurugram Land Scam Case: गुरुग्राम के शिकोहपुर लैंड स्कैम मामले में रॉबर्ट वाड्रा को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. शिकोहपुर लैंड स्कैम में 16 मई को निचली अदालत में पेशी तय की गई.

Jantar Mantar Road property: दिल्ली हाई कोर्ट ने जंतर-मंतर संपत्ति विवाद में केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है. कांग्रेस का दावा है कि 1959 में पूरा भुगतान करने के बावजूद उन्हें अब तक मालिकाना हक (Ownership rights) नहीं मिला है.

सुप्रीम कोर्ट ने कपूर परिवार के आपसी विवाद में आरआईपीएल (RIPL) के बोर्ड में नए निदेशकों की नियुक्ति पर दो महीने की रोक लगा दी है. दिवंगत संजय कपूर की मां और पत्नी के बीच चल रही इस कानूनी लड़ाई में कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि यदि पक्षकार ईमानदारी से मध्यस्थता नहीं करेंगे तो सीधे सुनवाई होगी.

Red Fort Blast Case: दिल्ली लाल किला धमाका मामले में एनआईए ने पटियाला हाउस कोर्ट में 7500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. इसमें मुख्य आरोपी डॉक्टर उमर उन नबी समेत 10 लोगों के नाम शामिल हैं, जो आतंकी संगठनों से जुड़े बताए गए हैं.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital