Bharat Express DD Free Dish

लीगल

लैंड फॉर जॉब मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की याचिका खारिज कर दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने विजयपुर सीट से विधायक मुकेश मल्होत्रा को अंतरिम राहत देते हुए उनकी विधायकी बरकरार रखी है और हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा में दर्ज सांप के जहर वाली एफआईआर को रद्द कर दिया है. जस्टिस एम. एम. सुंदरेश की बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए राहत दी.

दिल्ली हाई कोर्ट ने तमिल मीडिया आउटलेट नक्खीरन को सद्गुरु और ईशा फाउंडेशन के खिलाफ अपमानजनक वीडियो हटाने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने सद्गुरु के व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा पर भी संज्ञान लिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टालने की परंपरा को खत्म करने के लिए नया सर्कुलर जारी किया है. अब केवल गंभीर बीमारी या मृत्यु जैसी विशेष परिस्थितियों में ही तारीख मिलेगी.

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन की जमानत याचिका पांचवीं बार खारिज कर दी है. कोर्ट ने आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या और दिल्ली दंगों की साजिश को गंभीर माना है.

सुप्रीम कोर्ट में आइपैक मामले की सुनवाई के दौरान बंगाल सरकार ने इसे संविधान पीठ को भेजने की मांग की है. कोर्ट ने छापेमारी के दौरान ममता बनर्जी के पहुंचने पर तल्ख टिप्पणी की.

दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव की सजा पर रोक 1 अप्रैल तक जारी रखी, अब तक 4.25 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया. अदालत ने रकम जमा होने पर संतोष जताया, अगली सुनवाई में केस की दिशा तय होगी...

दिल्ली हाई कोर्ट मेटा पर सीसीपीए द्वारा लगाए गए 10 लाख रुपये के जुर्माने की सुनवाई कर रहा है. फेसबुक का दावा है कि वह ई-कॉमर्स साइट नहीं बल्कि केवल एक डिजिटल नोटिस बोर्ड है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने समीर मोदी मारपीट मामले में बीना मोदी और ललित भसीन के खिलाफ निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.