Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली के चर्चित IRS अधिकारी की बेटी की हत्या मामले में बड़ा एक्शन, साकेत कोर्ट ने चार्जशीट पर लिया संज्ञान

साकेत कोर्ट ने दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रही 22 वर्षीय छात्रा की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए आरोपी राहुल मीणा की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है.

Saket court

साकेत कोर्ट.

दिल्ली के चर्चित आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में दायर चार्जशीट पर साकेत कोर्ट ने संज्ञान लिया है. साथ ही कोर्ट ने इस मामले में आरोपी राहुल मीणा की न्यायिक हिरासत की अवधि को 1 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है. न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी दीपिका ठाकरण की कोर्ट 1 अगस्त को मामले में अगली सुनवाई करेगा.

दिल्ली पुलिस ने 973 पेज की चार्जशीट दाखिल की है. मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि चार्जशीट दुष्कर्म, हत्या और लूट जैसी गंभीर धाराओं में दाखिल की गई है. लेकिन इसकी जांच अभी भी जारी है. कुछ फॉरेंसिक और वैज्ञानिक जांच की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है. रिपोर्ट आने के बाद सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल किया जाएगा. वही कोर्ट ने आरोपी के वकील को चार्जशीट की कॉपी.मुहैया कराने का आदेश दिया है. साथ ही दस्तावेजों की जांच के लिए दो सप्ताह का समय दिया है.

गोपनीय दस्तावेजों की सूची पेश करने का जांच अधिकारी को निर्देश

सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि मृतका की तस्वीरें बचाव पक्ष को उपलब्ध नहीं कराई जा सकती. इसपर अदालत ने जांच अधिकारी से इसके लिए अर्जी दाखिल कर यह बताने को कहा है कि कौन-कौन से दस्तावेज है, जिन्हें गोपनीय रखना है और कौन सा दस्तावेज दिया जा सकता है. मामले में शिकायतकर्ता की ओर से पेश वकील ने अदालत से चार्जशीट की गोपनीयता बनाये रखने की मांग की. इसपर अदालत ने निर्देश दिया है कि चार्जशीट किसी भी तरह सार्वजनिक या लीक नहीं होनी चाहिए. दरअसल 22 अप्रैल को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा की हत्या कर दी गई थी. जिस मामले में दिल्ली पुलिस ने यह चार्जशीट दाखिल किया है.

जांच में आरोपी के खिलाफ मिला साक्ष्य

दिल्ली पुलिस के मुताबिक केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला और एफएसएल रोहिणी की टीमों ने घटनास्थल की गहन जांच की. मौके पर मील फिंगरप्रिंट और हथेली के निशान आरोपी राहुल मीणा से मेल खाए. इसके अलावा डीएनए प्रोफाइलिंग में भी आरोपी का डीएनए घटनास्थल से मिले, जैविक साक्ष्यों से मेल खाने की पुष्टि हुई, जिससे जांच को मजबूत आधार मिला.

पुलिस ने बताया कि इस वारदात को 23 साल का राहुल मीणा ने अंजाम दिया था. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की गई थी और कई पुलिस टीमों की लगातार कोशिश के बाद उसी दिन उसे दबोच लिया गया था. साथ ही उसकी निशानदेही पर सारा सामान बरामद कर लिया गया था.

ये भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर मचे घमासान के बीच सुप्रीम कोर्ट में दस्तक; इस बड़ी मांग को लेकर वकील ने लिखा पत्र

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital