Bharat Express DD Free Dish

आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान सहित अन्य के खिलाफ दायर किया मानहानि याचिका

एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स पर मानहानि का मुकदमा दायर किया है. वेब सीरीज Bads of Bollywood में लगाए गए आरोपों को झूठा बताते हुए उन्होंने 2 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की है.

एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर और आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान सहित अन्य के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है. दायर मानहानि याचिका में 2 करोड़ रुपए की हर्जाने की मांग की गई है. वानखेड़े के मुताबिक हर्जाने के राशि को टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल को कैंसर मरीजों के ईलाज के लिए दान करना चाहते है. दायर मानहानि याचिका में शाहरुख खान और गौरी खान की स्वामित्व वाली कंपनी रेड चिलीज इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, नेटफ्लिक्स सहित अन्य को पक्षकार बनाया गया है.

IRS अधिकारी समीर वानखेड़े की कानूनी कार्रवाई

वानखेड़े ने दायर मानहानि याचिका में आरोप लगाया है कि नेटफ्लिक्स पर प्रसारित वेब सीरीज Bads of Bollywood में उनके खिलाफ झूठे, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक आरोप लगाए गए हैं. उनका कहना है कि इस सीरीज के जरिए ड्रग्स से जुड़ी जांच एजेंसियों को नकारात्मक रूप में दिखाया गया है. जिससे आम आदमी का भरोसा कानून व्यवस्था से और जांच एजेंसियों पर से उठ सकता है. उन्होंने यह भी कहा है कि यह सीरीज खास तौर पर उनकी छवि धूमिल करने के लिए बनाई गई है जबकि आर्यन खान के कही खिलाफ ड्रग्स केस से संबंधित मामला बॉम्बे हाईकोर्ट और निचली अदालत में लंबित है.

दायर याचिका में कहा गया है कि इस सीरीज में एक पात्र सत्यमेव जयते का उच्चारण करने के बाद मिडिल फिंगर दिखाता है, जो राष्ट्रीय प्रतीक से जुड़ा नारा है. वानखेडे ने इसे राष्ट्र का अपमान बताया है. उन्होंने कहा कि यह Prevention of Insults to National Honour Act, 1971के तहत गंभीर अपराध है. उन्होंने कहा कि सीरीज का कंटेंट आईटी एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता के कई धाराओं का उल्लंघन करता है. समीर वानखेड़े 2008 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं, जो 2021 में एनसीबी मुंबई में तैनात थे.

वे उस समय चर्चा में आए थे जब क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को फंसाने की धमकी देकर उनके परिवार से 25 करोड़ रुपए मांगने के आरोप लगे थे.

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के टूंडला की 80 साल पुरानी प्रसिद्ध श्री नगर रामलीला समारोह पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट का रोक

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read