लीगल

AAP विधायक दुर्गेश पाठक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

AAP MLA Durgesh Pathak: आम आदमी पार्टी के नेता और विधायक दुर्गेश पाठक की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. दुर्गेश पाठक ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. दिल्ली हाई कोर्ट ने दुर्गेश पाठक की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिस याचिका में आप विधायक दुर्गेश पाठक को साल 2022 में विधायक चुने जाने का विरोध किया गया था. इस याचिका में दुर्गेश पाठक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से विधायक चुने जाने का विरोध किया गया था.

दिल्ली हाई कोर्ट से याचिका हुई थी खारिज

दुर्गेश पाठक ने कहा उस विधानसभा चुनाव में हमने प्रतिद्वंद्वी को 11,468 वोटों से हराया था. दिल्ली हाई कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि वह कानून में इस दुविधाभरी स्थिति से वाकिफ किसी याचिका को आंशिक रूप से ठुकराया नहीं जा सकता है. जहां तक ऑफिस ऑफ प्रॉफिट, आरटीआर के खुलासे और शेयरहोल्डिंग से जुड़े अत्यधिक अनुमान से जुड़े दावे है, वे आवेदक के पक्ष में नजर आते गई. परफॉर्म 26 के संदर्भ में उम्मीदवार द्वारा अपने खिलाफ एफआईआर का मुद्दा ऐसा है, जिस पर साफतौर पर विचार बनता है.

क्या है याचिकाकर्ता का दावा?

याचिकाकर्ता राजन तिवारी का दावा है कि वो राजेंद्र नगर विधानसभा सीट के वोटर है. उन्होंने जिन चार आधारों पर चुनौती दी है. उनका पहला नॉमिनेशन फ़ाइल करते हुए आपराधिक पृष्ठभूमि का खुलासा न करना. दूसरा, नॉमिनेशन के स्क्रूटनी वाले दिन तक लाभ का पद पर कायम रहना. तीसरा वित्तीय वर्ष 2019-2020 के आयकर रिटर्न दाखिल करते हुए तथ्यों को छिपाया और एक प्राइवेट कंपनी में शेयर होने के बारे में चुनाव आयोग के समक्ष गलत दावे करना. दुर्गेश पाठक ने अपनी याचिका में कहा है कि सिविल प्रोसिजर कोड की धारा 7(11)(ए) के तहत उनके खिलाफ दायर याचिका सुनवाई योग्य नही है और इसे खारिज किया जाना चाहिए.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

53 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

54 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago