लीगल

बांग्लादेशियों के नाम पर गिरफ्तार किए जा रहे प्रवासी मजदूरों के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार सहित 9 राज्यों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है

बांग्लादेशियों के नाम पर गिरफ्तार किए जा रहे प्रवासी मजदूरों के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार सहित 9 राज्यों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. यह याचिका पश्चिम बंगाल प्रवासी श्रमिक कल्याण बोर्ड की ओर से याचिका दायर की गई है. साथ ही कोर्ट ने बंगाली मुस्लिम प्रवासियों की हिरासत पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया है.

याचिका में बंगाली प्रवासी श्रमिकों को कथित तौर पर हिरासत में लेने और बांग्लादेश वापस भेजने के फैसले को चुनौती दी गई है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ मामले में सुनवाई कर रही है. कोर्ट ने केंद्र सरकार सहित दिल्ली, ओडिशा, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, हरियाणा और पश्चिम बंगाल से जवाब मांगा है.

फैसले को दी चुनौती

मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील प्रशांत भूषण ने कहा सत्यापन से पता चलता है कि वे भारतीय नागरिक है. उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में जब बांग्लादेश ने कहा कि वे हमारे नागरिक नहीं है, तो लोगों को वापस लाया गया.

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर कोई घुसपैठिया अवैध रूप से घुस आए तो क्या होगा? अगर आप उन्हें हिरासत में नहीं लेंगे तो दीवार पर लिखा है कि वे गायब हो जाएंगे. याचिकाकर्ता के वकील प्रशांत भूषण ने गिरफ्तारी को अवैध करार देते हुए कहा कि विदेशी अधिनियम के तहत अनुमति नहीं है. इसके साथ ही कोर्ट से हस्तक्षेप करने की मांग की. मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि वह इस जमीनी हकीकत को नजरअंदाज नहीं कर सकती कि विदेशियों के अवैध रूप से भारत में घुसपैठ करने का खतरा है.

मूल राज्यों को निर्देश

कोर्ट ने कहा कि मान लीजिए कोई अवैध रूप से भारत में आ गया है, तो उस स्थिति से कैसे निपटें? अगर उसे हिरासत में नहीं लिया गया, तो वह गायब हो जाएगा. कोर्ट ने यह भी कहा कि वास्तविक श्रमिकों के लिए कुछ तंत्र की आवश्यकता है. कोर्ट ने कहा कोई भी मूल राज्य किसी प्रकार का कार्ड जारी कर सकता है और स्थानीय पुलिस इसे आजीविका के लिए आने के प्रथम दृष्टया प्रमाण के रूप में स्वीकार करती है.

ये भी पढ़े: सीएम योगी का पीडीए पर तंज, कहा- परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी ने विपक्ष को बनाया कुएं का मेंढक

भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

25 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

39 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

42 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

55 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

1 hour ago