Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

फिल्म उदयपुर फाइल्स को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16 जुलाई को करेगा सुनवाई

उदयपुर फाइल्स फिल्म पर रोक की मांग को लेकर आरोपी मोहम्मद जावेद की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16 जुलाई को सुनवाई करेगा. याचिकाकर्ता ने आशंका जताई कि फिल्म की रिलीज निचली अदालत की सुनवाई को प्रभावित कर सकती है.

Supreme Court
Edited by Akansha

फिल्म उदयपुर फाइल्स को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16 जुलाई को सुनवाई करेगा. आरोपी मोहम्मद जावेद ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी ने मेंशन कर जल्द सुनवाई की मांग की. जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच जल्द सुनवाई को तैयार हो गया है.

फिल्म पर लगी रोक हटाने से निचली अदालत पर प़ड़ेगा असर

दायर याचिका में कहा गया है कि अगर फिल्म पर लगी रोक को हटाया जाता है तो निचली अदालत में चल रही सुनवाई पर असर पड़ेगा. इससे पहले भी जावेद ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर रोक लगाने की मांग की थी, कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा था कि फिल्म रिलीज होने दीजिए और यही कहते हुए याचिका को खारिज कर दिया था. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को संबंधित अदालत में अपनी बात को रखने को कहा था. याचिकाकर्ता मोहम्मद जावेद इस केस के आरोपियों में से एक है.

फिल्म निर्माता अमित जानी ने दायर की याचिका

हालांकि दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा फिल्म रिलीज पर लगाई गई रोक के खिलाफ फिल्म निर्माता अमित जानी ने भी याचिका दायर की है. अमित जानी ने दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा फिल्म रिलीज पर लगी रोक को हटाने की मांग की है. याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील गौरव भाटिया ने कहा था कि सीबीएफसी ने पहले ही उक्त फिल्म को मंजूरी दे दी है और इसे रिलीज़ न करना उनके मौलिक अधिकार का उल्लंघन है.

क्या है फिल्म की कहानी?

उदयपुर राजस्थान के एक 40 वर्षीय दर्जी कन्हैया लाल की 28 जून 2022 को मोहम्मद रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद ने हत्या कर दी थी. हत्यारो ने हत्या का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाला था और यह भी बताया था कि गला रेतने का मकसद क्या है? कन्हैया लाल का सिर्फ इतना दोष था कि उन्होंने बीजेपी नेता नूपुर शर्मा के पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ विवादास्पद बयान का समर्थन एक व्हाट्सएप ग्रुप में किया था. जबकि जांच में पता चला कि वह पोस्ट उनके 8 वर्षीय बच्चे ने गलती से फॉरवर्ड कर दिया था.

‘उदयपुर फाइल्स’ 11 जुलाई को होगी रिलीज

बता दें कि राजस्थान के उदयपुर में 2022 में ट्रेलर कन्हैयालाल की हत्या पर बनी फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ 11 जुलाई को सिनेमाघरों में आने को तैयार है. जमात-ए-इस्लामी समेत कई मुस्लिम संगठन फिल्म पर बैन लगाने की लगातार मांग कर रहे है. इसको लेकर राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री तक को व्यापन दे चुके है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital