Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बादाम या मूंगफली? सेहत के लिए अधिक फायदेमंद क्या है, जानिए किन लोगों को हो सकता है इससे नुकसान

अच्छी हेल्थ के लिए डाइटिंग, एक्सरसाइज़ और योग के साथ बहुत कुछ करना पड़ता है. बात जब हेल्थ की हो तो हर कोई चाहता है की उसे किसी तरह की कोई बीमारी न घेरे. वहीं, पूरी तरह से फिट और स्वस्थ्य रहने के लिए काफी लोग खाली पेट बादाम खाना पसंद करते हैं.

बादाम या मूंगफली कौन है सेहत के लिए अधिक फायदेमंद

बादाम या मूंगफली कौन है सेहत के लिए अधिक फायदेमंद

Peanuts Vs Almonds For Health: अच्छी हेल्थ के लिए डाइटिंग, एक्सरसाइज़ और योग के साथ बहुत कुछ करना पड़ता है. बात जब हेल्थ की हो तो हर कोई चाहता है की उसे किसी तरह की कोई बीमारी न घेरे. वहीं, पूरी तरह से फिट और स्वस्थ्य रहने के लिए काफी लोग खाली पेट बादाम खाना पसंद करते हैं. वहीं मूंगफली को आमतौर पर शाम के स्नैक्स के रूप में पसंद किया जाता है. माना जता है कि हेल्थ के लिए बादाम और मूंगफली दोनों ही काफी ज्यादा फायदेमंद हैं, क्योंकि इन दोनों ही चीजों में बराबर के पोषक तत्व होते हैं. मूंगफली और बादाम के बीच काफी कम फर्क है. तो चलिए जान लेते हैं इन दोनों में से कौन सबसे ज्यादा फायदेमंद है और कौन नहीं.

बादाम के फायदे

बादाम के गुण के कारण इसका सेवन ह्रदय को स्वस्थ रखने के लिए किया जा सकता है. दरअसल, बादाम का सेवन करने से लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रोल को कम किया जा सकता है. यह शरीर को नुकसान पहुंचाने वाला कोलेस्ट्रोल है जो ह्रदय रोग के जोखिम को बढ़ा सकता है.

वजन को करें कंट्रोल

वजन कम करने के उपाय के बारे में सोच रहे हैं, तो बादाम का इस्तेमाल करें.वैज्ञानिक के अनुसार,बादाम को कम कैलोरी डाइट के साथ शामिल करके वजन कम किया जा सकता है. बादाम की तकरीबन 84 ग्राम मात्रा का रोजाना सेवन करने से चयापचय सिंड्रोम संबंधी असामान्यताएं दूर हो सकती हैं, जिसमें मोटापा भी शामिल है. बता दें कि बादाम का सेवन करने वालों में 24 हफ्ते बाद वजन में कमी पाई गई है.

ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद

बादाम ब्रेन हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. बादाम में निटामिन ई और विटामिन बी6 पाया जाता है, जो मस्तिष्क के टिशू को हेल्दी रखने का काम करती हैं.

ये भी पढ़ें:भारत में 60 % लोग सिर और गर्दन के कैंसर से पीड़ित, एक्सपर्ट से जानिए लक्षण और इलाज के तरीके

मूंगफली के फायदे

मूंगफली प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत होता है जिसमें भारी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो आंतो को हेल्दी रखने में भी काफी मदद करता है.

हार्ट को रखे हेल्दी

आप इसे अपने हार्ट को हेल्‍दी रखने के लिए भी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट और पोटैशियम हेल्‍दी हार्ट के लिए जरूरी होता है.

कौन है सेहत के लिए अधिक फायदेमंद

अगर बादाम और मूंगफली में दोनों की तुलना की जाए तो मूंगफली में अधिक प्रोटिन पाया जाता है जबकि बादाम में अधिक विटामिन ई और मोनोआनसैचुरेटेड फैट होते हैं. बादाम की तुलना में मूंगफली से होने वाली एलर्जी अधिक परेशान करने वाली होती है, जबकि बादाम से कम ही एलर्जी की शिकायत देखने को मिलती है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital