चुकंदर का जूस: बुजुर्गों में हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल का प्राकृतिक उपाय, नाइट्रेट सेहतमंद बैक्टीरिया बढ़ाकर बीपी घटाता है।
Beetroot Juice Control High BP: चुकंदर का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. तमाम लोग रोज चुकंदर का जूस पानी पसंद करते हैं. एक नई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि चुकंदर का जूस बुजुर्गों में हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में फायदेमंद हो सकता है. इसका कारण उनके मुंह के बैक्टीरिया में होने वाले खास बदलाव हो सकते हैं. यह स्टडी इस बात का पर ध्यान देती है कि चुकंदर के जूस का असर बुजुर्गों के बीपी पर कैसे पड़ता है. इस रिसर्च में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं.
रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा (Beetroot Juice Control High BP)
अध्ययन के अनुसार, नाइट्रेट शरीर के लिए जरूरी है और यह सब्जियों से भरपूर आहार के जरिए मिलता है. शोध में 30 साल से कम उम्र के 39 युवा और 60-70 साल की उम्र के 36 बुजुर्गों को शामिल किया गया. इन लोगों ने दो हफ्तों तक दिन में दो बार नाइट्रेट युक्त चुकंदर का जूस पिया और फिर दो हफ्तों तक बिना नाइट्रेट वाला प्लेसबो जूस लिया. नतीजों में पाया गया कि बुजुर्गों में चुकंदर का जूस पीने से ब्लड प्रेशर में कमी आई, लेकिन युवाओं में यह असर नहीं दिखा.
चुकंदर का जूस पीने से बुजुर्गों में बैक्टीरिया की मात्रा हुई कम
शोधकर्ताओं का कहना है कि नाइट्रेट युक्त चुकंदर का जूस पीने से बुजुर्गों के मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया ‘प्रिवोटेला’ की मात्रा कम हुई, जबकि ‘नीसेरिया’ जैसे फायदेमंद बैक्टीरिया बढ़े. ये बदलाव मुंह में नाइट्रेट को नाइट्रिक ऑक्साइड में बदलने में मदद करते हैं. नाइट्रिक ऑक्साइड रक्त वाहिकाओं के स्वस्थ कामकाज और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए जरूरी है. मुंह में गुड और बैड बैक्टीरिया के बीच असंतुलन होने पर नाइट्रेट का यह रूपांतरण कम हो सकता है, जिससे ब्लड प्रेशर पर असर पड़ता है.
ये भी पढ़ें: दांत दर्द से बुखार तक, ये Herb है अनेक बीमारियों का रामबाण इलाज
बुजुर्गों में ब्लड प्रेशर को करते हैं नियंत्रित (Beetroot Juice Control High BP)
यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सेटर के प्रोफेसर एंडी जोन्स ने कहा, “यह अध्ययन दिखाता है कि नाइट्रेट युक्त खाद्य पदार्थ मुंह के माइक्रोबायोम को बदलकर सूजन कम करते हैं और बुजुर्गों में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं. यह बड़े शोध के लिए रास्ता खोलता है.” अगर आपको चुकंदर पसंद नहीं, तो पालक, सौंफ आदि जैसे नाइट्रेट युक्त विकल्प भी चुन सकते हैं.”
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




