Bharat Express DD Free Dish

मिल गया सिलेब्स का फिटनेस सीक्रेट! जानिए क्या है ‘बुलेटप्रूफ कॉफी’ और इसको बनाने का आसान तरीका

सेलेब्स के बीच पॉपुलर हो रही बुलेटप्रूफ कॉफी वजन घटाने और दिनभर एनर्जेटिक रहने में काफी मददगार है. जानिए देसी घी से बनने वाली इस खास कॉफी के फायदे और रेसिपी.

Bulletproof Coffee Benefits And Easy Recipe Celebs Fitness Secret Bharat Express

Bulletproof Coffee: सुबह की शुरुआत एक कप कड़क कॉफी के साथ करना हममें से कई लोगों की आदत होती है. लेकिन क्या आपने कभी अपनी ब्लैक कॉफी में एक चम्मच शुद्ध देसी घी मिलाकर पिया है? सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन इस खास ड्रिंक को ‘बुलेटप्रूफ कॉफी’ (Bulletproof Coffee) कहते हैं.

बॉलीवुड में इन दिनों यह कॉफी फिटनेस फ्रीक्स और सेलेब्रिटीज के बीच ट्रेंड कर रही है. कृति सेनन, सोहा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और भाग्यश्री जैसी अभिनेत्रियां अपने दिन की शुरुआत इसी एनर्जी ड्रिंक से करना पसंद करती हैं.

क्यों खास है बुलेटप्रूफ कॉफी?

आम तौर पर डॉक्टर बिना दूध और चीनी वाली ब्लैक कॉफी को सेहत के लिए सबसे बेहतर मानते हैं. लेकिन जब इसमें एक चम्मच शुद्ध गाय का घी मिला दिया जाता है, तो इसके फायदे और बढ़ जाते हैं.

यह पाचन तंत्र और पेट की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. इसे पीने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और वेट लॉस (वजन घटाने) में मदद मिलती है. इसके अलावा, यह दिनभर शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखती है और मानसिक फोकस बढ़ाने में भी मदद करती है.

घर पर कैसे बनाएं?

बुलेटप्रूफ कॉफी बनाना बेहद आसान है. इसके लिए आपको सिर्फ तीन चीजों की जरूरत होगी:

सामग्री: 1 चम्मच कॉफी पाउडर, 1 चम्मच शुद्ध देसी घी और 1 कप खौलता हुआ गर्म पानी.

बनाने की विधि:

  • एक कप में अपनी पसंद का कॉफी पाउडर और एक चम्मच देसी घी डालें.
  • अब इसमें उबलता हुआ गर्म पानी मिलाएं और चम्मच से अच्छी तरह फेंट लें.

बेहतर तरीका: अगर आप चाहें तो कॉफी पाउडर, घी और थोड़े से गर्म पानी को ब्लेंडर या मिक्सी में डालकर 10-15 सेकंड के लिए चला लें. फिर बचा हुआ गर्म पानी मिलाएं. ऐसा करने से घी और कॉफी अच्छी तरह मिक्स हो जाते हैं और कॉफी में एक बेहतरीन क्रीमी टेक्सचर आ जाता है.

अगर सीमित मात्रा में इसे पिया जाए, तो यह लिवर को डिटॉक्स करने, फैट बर्न करने और सुस्ती दूर करने में काफी मददगार साबित होती है.

यह भी पढ़ें: 15 दिन में एक बार करें उपवास, कैंसर हो जाएगा खत्म…, CMD उपेंद्र राय से बातचीत में आचार्य मनीष का बड़ा खुलासा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read