Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आज ही ट्राई करें ये फूड कॉम्बिनेशन, सर्दियों में आपके शरीर को रखेंगे गर्म

Combination Food for Winters: आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे फूड कॉम्बिनेशन्स के बारे में जो आपके शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करेंगे…

Combination Food for Winters

Combination Food for Winters

Combination Food For Winters: इस समय उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इन सर्दियों में तो बस ऐसा लग रहा है कि कहीं बहार मत जाओ और घर में कंबल में ही रहो. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो, सोचते हैं कि सर्दियों में स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने से बेहतर और कुछ नहीं है. हालांकि, इस मौसम में खांसी और जुकाम जैसी बिमारियों की भी शुरुआत हो जाती हैं. इन हेल्थ प्रॉबलम् से निपटने के लिए एक्सपर्ट ऐसे फूड आइटम्स खाने की सलाह देते हैं, जो शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करते हैं. ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे फूड कॉम्बिनेशन्स के बारे में जो आपके शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करेंगे.

1.चाय और पकौड़ा (Combination Food For Winters)

बारिश के मौसम में अक्सर लोग चाय और पकौड़े खाना पसंद करते हैं. हालांकि, आप इसका आनंद सर्दियों में भी ले सकते हैं. कई सब्जियों से बने स्वादिष्ट कुरकुरे पकौड़े आपको सर्दियों में गर्म रखेंगे और मसाला चाय आपको और अधिक गर्माहट देगी.

2.आलू मेथी और पराठा (Combination Food For Winters)

सर्दियों में आलू और मेथी का कॉम्बिनेशन स्वाद को एक नए लेवल पर ले जाता है. इस हल्की मसालेदार सब्जी को लंच या डिनर में बनाया जा सकता है. इस सब्जी को मक्खन या घी लगी रोटी और परांठे के साथ परोस सकते हैं और इसका आनंद उठा सकते हैं.

यह भी पढ़ें : खाने के हैं शौकीन तो घर बनाएं ये खास व्यंजन, घरवाले भी करेंगे तारीफ

3.मक्के की रोटी और सरसों का साग (Combination Food For Winters)

सर्दियों में सबसे ज्यादा पसंद किया जानें वाला सरसों का साग, पालक, बथुआ के पत्ते, घी और मसालों का मिश्रण भी आपको फायदा पहुंचाता है. इसके साथ ही मक्के की रोटी और गुड़ आपके आनंद को और बढ़ा देते हैं. यह डिश न केवल स्वाद बढ़ाती है बल्कि आपके इम्यूनिटी सिस्टम को भी पोषक तत्व से भरपूर बना देती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital