Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Dhaniye Ka Paratha: गर्मियों के नाश्ते के लिए बेस्ट है क्रिस्पी धनिया पराठा, दही के साथ खाने से दिन बन जाएगा

Dhaniya Paratha Recepie: सुबह के नाश्ते में घर पर आप भी बना सकते हैं खस्ता और टेस्टी ‘धनिया पराठा’. ठंडी दही और अचार के साथ खाने के लिए यहां दी गई है बनाने की सबसे आसान और क्विक रेसिपी.

Dhaniya Paratha RECIPE

Dhaniya Paratha RECIPE

Dhaniye Ka Paratha: गर्मियों के मौसम में सुबह-सुबह कुछ ऐसा खाने का मन करता है जो हल्का हो, स्वादिष्ट हो और पेट को ठंडक भी पहुंचाए. अगर आप भी रोज-रोज वही साधारण पराठे खाकर ऊब चुके हैं, तो इस बार नाश्ते में कुछ नया ट्राई करें. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं खस्ता और खुशबूदार ‘धनिया पराठा’ की बेहद आसान रेसिपी. इस पराठे को जब आप ठंडी-ठंडी दही या रायते के साथ परोसेंगे, तो घर का हर सदस्य उंगलियां चाटता रह जाएगा. आइए जानते हैं इसे बनाने का सबसे आसान तरीका.

धनिया परांठा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

धनिया परांठा बनाने के लिए आपको रसोई में मिलने वाली कुछ साधारण चीजों की जरूरत होगी:
गेहूं का आटा – 2 कप
ताजा हरा धनिया (बारीक कटा हुआ) – 1 कप
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) – 2
अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
घी या तेल – पराठा सेकने और मोयन के लिए
नमक – स्वादानुसार
पानी – आटा गूंथने के लिए

बनाने की सबसे आसान विधि

स्टेप 1 (आटा तैयार करना): सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा छान लें. अब इसमें बारीक कटा हुआ हरा धनिया, हरी मिर्च, अजवाइन, थोड़ा सा नमक और एक चम्मच घी या तेल डालें. इन सभी चीजों को सूखे आटे में अच्छी तरह मिला लें.

स्टेप 2 (आटा गूंथना): अब आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक मुलायम आटा गूंथ लें. ध्यान रहे कि आटा न तो ज्यादा सख्त होना चाहिए और न ही ज्यादा गीला. गूंथने के बाद आटे को 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें, जिससे आटा अच्छी तरह सेट हो जाए.

स्टेप 3 (परांठा बेलना): अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां (पेड़े) बना लें. एक लोई लें और उसे सूखे आटे की मदद से गोल बेल लें. अगर आप पराठे को ज्यादा खस्ता या लच्छेदार बनाना चाहते हैं, तो बेली हुई रोटी पर थोड़ा सा घी लगाएं और उसे चौकोर या तिकोना मोड़कर दोबारा बेल लें.

यह भी पढ़ें: बिना रिश्वत कोरबा में नहीं सरकती फाइल: रिश्वतखोर पटवारी का वीडियो वायरल, नौकरी से धोना पड़ा हाथ

स्टेप 4 (परांठा सेकना): गैस पर तवा गर्म करें. बेले हुए पराठे को तवे पर डालें. जब पराठा एक तरफ से हल्का सिक जाए, तो उसे पलट दें. अब दोनों तरफ घी या तेल लगाते हुए चमचे से दबाकर मध्यम आंच पर सुनहरा और करारा होने तक सेकें.

आपका गरमा-गरम, क्रिस्पी धनिया पराठा बनकर तैयार है. इसे तवे से उतारें और ऊपर से थोड़ा सा मक्खन रखकर ठंडी दही, आम के अचार या हरी चटनी के साथ मजे से खाएं. यह नाश्ता स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहतरीन है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital