क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
करी पत्ते का जूस
Health Benefits Of Curry Leaves Juice: वजन बढ़ना एक गंभीर समस्या है जिससे आपको डायबिटीज, कैंसर, थाइरोइड और ब्लड प्रेशर जैसी घातक बीमारियों का जोखिम होता है. इसी तरह डायबिटीज भी एक साइलेंट किलर बीमारी है जो धीरे-धीरे शरीर को अंदर से खोखला करती रहती है. हेल्दी लाइफ के लिए ब्लड शुगर के बढ़ते मोटापे दोनों को कंट्रोल रखना बेहद जरूरी है. आप फलों से तैयार जूस का सेवन खूब करते हैं, पर क्या आपने कभी ऐसा जूस पिया जिससे आपका स्वास्थय ठीक रहता है. जी हां हम बात कर रहे है करी पत्ते की, जिन्हें आप दाल, सब्जी, सांबर आदि में खूब इस्तेमाल करते हैं. करी के पत्ते किसी भी व्यंजन का स्वाद दोगुना कर देते हैं. इसमें कई तरह के औषधीय गुण भी होते हैं, जो सेहतमंद रहने के लिए बेहद जरूरी होते हैं. करी के पत्ते का जूस पीने से वजन भी कम हो सकता है. तो आइए जानते हैं करी पत्ते के जूस के क्या-क्या फायदे होते हैं.
आपको बता दें कि प्रत्येक 100 ग्राम करी पत्तों में लगभग 108 कैलोरी होती है. इसमें फाइबर, प्रोटीन, एसेंशियल ऑयल, एनर्जी, कार्बोहाइड्रेट्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स और कई तरह के विटामिंस होने के कारण यह बेहद ही हेल्दी पत्ते की कैटेगरी में शामिल होते हैं. इसमें मिनरल्स जैसे कैल्शियम, जिंक, आयरन, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम भरपूर होता है, जो सेहत को कई तरह से फायदे पहुंचाते हैं. इसमें विटामिन सी, ई, बी1, बी2, बी3, बी9 होते हैं. विटामिन सी, ई, जिंक एंटीऑक्सीडेंट्स की तरह काम करते हैं.
ये भी पढ़ें:Jawan Prevue: ‘जवान’ के ट्रेलर में अलग-अलग लुक में नजर आए किंग खान, एक्शन सीन देखकर फैंस के उड़े होश
करी पत्तो में कई विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर का वजन घटाने में मदद करते हैं. अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो रोजाना सुबह खाली पेट करी पत्ते का जूस पी सकते हैं.
करी पत्ते के जूस में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को स्ट्रांग करता हैं. नियमित तौर पर करी पत्ते का जूस पीने से शरीर को वायरस से बचाने में मदद मिलती है.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…