लौकी का जूस पीने के ये फायदे और बड़े खतरे जानते हैं आप?
सीएम केजरीवाल (फोटो ट्विटर)
CM Kejriwal: राजधानी दिल्ली में लगातार 3 दिनों से हो रही बारिश से हाहाकार मचा हुआ है. भारी बारिश के चलते सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं, कई जगहों पर जलभराव की स्थिति हो गयी है. इसके साथ ही सड़कों पर गाड़ियों की लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं. वहीं मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है. इसी बीच बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी मंत्रियों, अधिकारियों और मेयर के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की. इस मीटिंग में मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी मेयर समेत कई नेता मौजूद रहे. बैठक में यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर चर्चा की गई.
बैठक के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,” पिछले कुछ दिनों में बारिश का रिकॉर्ड टूटा है. हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा से लगातार खबरें मिल रही हैं. अब किसी पर आरोप लगाने का समय नहीं है. इसके बजाय, आप एक दूसरे को मदद करने के लिए तैयार हैं. 8 और 9 जुलाई में 40 वर्षों में पहली बार 153 मिमी बारिश हुई. दिल्ली की व्यवस्था इतनी बारिश को सहन नहीं करेगी. इस दौरान सीएम केजरीवाल ने यह भी कहा कि यह एक-दूसरे पर उंगली उठाने का समय नहीं है. बाढ़ प्रभावित राज्यों की सरकारों को जनता को राहत देने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है.
सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि CWC के मुताबिक दिल्ली में यमुना नदी में जलस्तर 203.58 मीटर है. कल सुबह इसके 205.5 मीटर तक पहुंचने की आशंका है. लेकिन, मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक यमुना में जल स्तर बहुत ज्यादा बढ़ने की उम्मीद नहीं है. अगर यमुना 206 मीटर के निशान को पार करती है, तो सरकार नदी के किनारे निकासी शुरू कर देंगे.
सीएम केजरीवाल का कहना है कि राजधानी में बाढ़ जैसी स्थिति की संभावना नहीं है, सरकार तैयार है. उन्होनें कहा कि वह केंद्रीय जल आयोग के संपर्क में हैं और आयोग ने दावा किया है कि मौसम की भविष्यवाणियों से संकेत मिलता है कि भले ही और बारिश होगी, लेकिन भारी बारिश नहीं होगी.
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर…
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून में भाजपा की कोर कमेटी की…