Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कैंसर से लेकर हार्ट फेलियर तक: जानिए कैसे दिनभर की थकान आपके जिंदगी के दिन कम कर रही

लगातार थकान और सुस्ती केवल काम का दबाव नहीं, बल्कि डायबिटीज, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी हो सकती है.

Constant fatigue

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान और सुस्ती को लोग सामान्य समस्या मान लेते हैं. अक्सर इसे काम के अधिक दबाव, कम आराम या मौसम के प्रभाव से जोड़कर नजरअंदाज कर दिया जाता है. लेकिन अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो इसे हल्के में लेना नुकसानदायक साबित हो सकता है.

बड़ी बीमारी का लक्ष्ण भी हो सकता है थकान

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार थकान महसूस होना केवल कमजोरी नहीं दर्शाता, बल्कि यह शरीर में किसी स्वास्थ्य समस्या के विकसित होने का संकेत भी हो सकता है. जब शरीर ठीक तरह से काम नहीं कर पाता तो ऊर्जा का स्तर प्रभावित होने लगता है और व्यक्ति हर समय थका हुआ महसूस करता है.

बढ़ता वजन भी हो सकता है कारण

मोटापा थकान की एक बड़ी वजह माना जाता है. शरीर का वजन बढ़ने पर हृदय, फेफड़ों और अन्य अंगों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. इसके कारण रोजमर्रा के काम करने में भी ज्यादा ऊर्जा खर्च होती है, जिससे जल्दी थकान महसूस होने लगती है. इसके साथ ही शारीरिक सक्रियता कम होने से सुस्ती और बढ़ सकती है.

इन बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा

अगर लंबे समय तक थकान बनी रहे तो यह कुछ गंभीर बीमारियों से भी जुड़ी हो सकती है. डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, फैटी लीवर और हृदय संबंधी रोगों में अक्सर व्यक्ति को कमजोरी और ऊर्जा की कमी महसूस होती है. इसलिए ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज करने के बजाय समय पर जांच कराना जरूरी है.


ये भी पढ़ें: आखिर क्यों समय से पहले बूढ़ी दिखने लगती है स्किन? एक्सपर्ट ने बताए वो लाइफस्टाइल हैबिट्स जो बढ़ा रही हैं एजिंग के संकेत


कब लें डॉक्टर की सलाह?

यदि थकान के साथ वजन बढ़ना, सांस फूलना, भूख कम लगना या शरीर में अन्य असामान्य बदलाव दिखाई दें तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए. सही समय पर जांच कराने से बीमारी का पता शुरुआती चरण में लगाया जा सकता है.

कैसे रखें खुद को ऊर्जावान?

थकान और सुस्ती से बचने के लिए संतुलित जीवनशैली अपनाना जरूरी है. पौष्टिक भोजन, पर्याप्त नींद और नियमित व्यायाम शरीर को सक्रिय बनाए रखते हैं. रोजाना 30 से 45 मिनट तक टहलना या योग करना फायदेमंद माना जाता है. साथ ही गर्मियों में पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है, क्योंकि शरीर में पानी की कमी से कमजोरी और आलस्य बढ़ सकता है. छोटी-छोटी स्वस्थ आदतें अपनाकर आप खुद को फिट और ऊर्जावान बनाए रख सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital