Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Diwali 2023: दिवाली पर बनाएं बिहार की ये खास डिश, स्वाद भी है जबरदस्त, जानें रेसिपी

Diwali 2023 Special Dish: कुछ ही दिनों में दिवाली का त्योहार आने वाला है. इस साल दिवाली 12 नवंबर 2023 को मनाई जाने वाली है.

Diwali 2023: कुछ ही दिनों में दिवाली का त्योहार आने वाला है. इस साल दिवाली 12 नवंबर 2023 को मनाई जाने वाली है. दिवाली भारत में मानाया जाने वाला एक सबसे बड़ा त्योहार होता है. इस त्योहार में लोग घर पर तरह-तरह के पकवान बनाते हैं. इस खास मौके के लिए आप अलग तरह की डिश की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए चावल का पीठा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. ये बिहार की एक बेहद स्वादिष्ट डिश है. इनको बनाना भी काफी सिंपल होता है. इसका स्वाद हर किसी को खूब पसंद आएगा, तो चलिए जानते हैं चावल का पीठा बनाने की विधि-

चावल का पीठा बनाने की सामग्री-

  • 100 ग्राम चावल का आटा
  • चना दाल 1/2 कप भीगी हुई
  • 1/2 चम्मच लहसुन-अदरक पेस्ट
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 1/2 चम्मच हल्दी
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च
  • 1/2 चम्मच अमचूर पाउडर
  • 1/2 चम्मच चाट मसाला
  • 1/2 चम्मच राई
  • 2 चम्मच तेल

चावल का पीठा कैसे बनाएं? (How To Make Chawal Ka Peetha)

  • चावल का पीठा बनाने के लिए आप सबसे पहले चावल के आटे को छान लें.
  • फिर आप इसमें नमक और आवश्यकतानुसार पानी को डालकर आटा गूंथ लें.
  • इसके बाद आप भिगोई हुई दाल को मिक्सी में स्मूद पीस कर किसी बर्तन में निकाल लें.
  • फिर आप दाल के मिक्चर में मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हल्दी अमचूर और अदरक-लहसुन पेस्ट को डालकर अच्छे से मिला लें.
  • इसके बाद आप आटे की छोटी-छोटी लोईयां बनाकर बेल लें.
  • आप इसमें एक चम्मच चना दाल को ङरकर गुझिया के शेप में बनाकर रोल कर लें.
  • इसके बाद आप एक बर्तन में पानी डालकर उबले के लिए रख दें.
  • फिर आप इस उबले हुए पानी में तैयार पीठा डालें और थोड़ी देर अच्छे से उबाल लें.
  • इसके बाद आप इसको किसी प्लेट में निकालकर दो हिस्सों में काट लें.
  • अब आपका टेस्टी चावल का पीठा बनकर तैयार हो चुका है.
  • फिर आप इसको चटनी से साथ गर्मागर्म सर्व करें.


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital