लाइफस्टाइल

Food Safety Tips: सुरक्षित भोजन और बेहतर स्वास्थ्य के लिए सरकार ने जारी किए ये जरूरी टिप्स, आज से ही करें फॉलो

Food Safety Tips: विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस, जिसे हर साल 7 जून को मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद फूड सुरक्षा के बारे में फूड उत्पादक, उपभोक्ता और सरकार को जागरूक करना है. आजकल खानपान की आदतें बेहद खराब हो गई हैं, जिससे गंभीर बीमारियों में भी इजाफा हुआ है. WHO के मुताबित, इस वर्ष की थीम खाद्य सुरक्षा के प्रति सचेत रहने के महत्व को बताती है. अपने घर में खाद्य सुरक्षा बनाए रखने के लिए आपको इन बातों को फॉलो करने की जरूरत है ताकि आप अपने बच्चों समेत घर वालों को फूड पॉइजनिंग से बचा सकें.

साफ-सफाई का ध्यान रखें

  • खाने को छूने से पहले और खाना बनाते समय बार-बार अपने हाथ धोएं
  • बाथरूम जाने के बाद अपने हाथ धोएं
  • किचन में सभी सरफेस और बर्तन को अच्छी तरह से  धोएं और साफ करें, जो भी खाना बनाते समय इस्तेमाल होते हैं.
  • किचन एरिया और खाने को कीड़ों, कीट और अन्य जानवर से बचाएं.

कच्चे और पके हुए खाने को अलग-अलग रखें

  • सबसे पहले तो कच्चे मीट, मांस और सीफूड को बाकी खानों से अलग रखें.
  • कच्चे फूड के लिए इस्तेमाल हुए उपकरणों और बर्तन जैसे चाकू, कटिंग बोर्ड आदि को अलग रखें और अच्छे से साफ करते रहें.
  • खाने और पके खाने को अलग करने के लिए फूड को कंटेनर्स में स्टोर करें.

अच्छे से पकाएं खाना

  • खाने को अच्छे से पकाएं. खासकर कि मीट, चिकन, अंडे और सीफूड को.
  • सूप और स्ट्यू को अच्छे से 70 डिग्री सेल्सियस तापमान तक उबालें.
  • वहीं मीट और चिकन बनाते समय ध्यान रखें कि उनका जूस गुलाबी न रहे बल्कि अच्छे से क्लियर हो जाए.
  • खाने को दोबारा गर्म करते समय अच्छ से गर्म करें.

ये भी पढ़ें: क्या है Hydration Therapy जिसे ले रहे Arjun Kapoor, वजन कम करने से लेकर चेहरे पर निखार तक के लिए चढ़वा रहे हैं ड्रिप

खाने को सुरक्षित सामान्य तापमान पर रखें

  • पके हुए खाने को दो घंटे से ज्यादा रूम तापमान पर न रखें.
  • सभी पके हुए और ऐसे खाने को रेफ्रिजेरेट करें जो खराब हो सकता है.
  • सर्व करने से पहले पके हुए खाने को अच्छे से गर्म करें.
  • खाने को रेफ्रिजेरेटर में भी बहुत लंबे समय तक स्टोर न करें.
  • फ्रोजन फूड को रूम तापमान पर न पिघलाएं.

सुरक्षित पानी और रॉ मेटेरियल इस्तेमाल करें

  • शुद्ध और सुरक्षित पानी इस्तेमाल करें या फिर पानी को शुद्ध करें.
  • हमेशा ताजा खाना ही चुनें.
  • सेफ्टी के लिए प्रोसेस्ड फूड ही चुनें.
  • खाने से पहले सब्जी और फलों को अच्छे से धोएं.
  • एक्सपायरी तारीख के बाद खाने को इस्तेमाल न करें.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

5 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

6 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

6 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

7 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

7 hours ago