बिना मेहनत चमकेगी बाथरूम की टाइल्स! शशांक अलसी का आसान घरेलू नुस्खा
कांग्रेस नेता जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल।
Modi Govt swearing-in Ceremony: नरेंद्र मोदी 9 जून 2024 की शाम 7.15 बजे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सभी दलों को आमंत्रित किया गया है. शपथ ग्रहण का न्योता मिलने के सवाल पर कांग्रेस पार्टी का बयान आया है.
कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण फिलहाल ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं को नहीं मिला है, लेकिन न्योता मिलने के बाद इस पर विचार किया जाएगा. एक सवाल के जवाब में पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘‘कल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए अभी सिर्फ अंतरराष्ट्रीय नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है. अभी तक हमारे नेताओं को निमंत्रण नहीं आया है. अगर इंडिया जनबंधन के नेताओं को निमंत्रण आएगा तो उस पर हम विचार करेंगे.’’
कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश के अलावा कांग्रेस के संगठन महसचिव केसी वेणुगोपाल का भी बयान आया. केसी वेणुगोपाल ने आज कहा कि एनडीए की सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होने के बारे में फैसला ‘इंडिया’ गठबंधन करेगा.
राजस्थान में अपनी सहयोगी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता हनुमान बेनीवाल की नाराजगी की खबरों को खारिज करते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि उन्होंने खुद बेनीवाल से बात की है और अब सब ठीक है.
नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में तीसरे कार्यकाल के लिए 9 जून को शपथ ग्रहण करेंगे. उनके साथ उनके मंत्रिपरिषद के कई दूसरे सदस्य भी शपथ ले सकते हैं.
— भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…