Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

धवन की दुल्हनिया का देसी स्वैग; विदेशी गोरी पर चढ़ा हल्दी का रंग, ट्रेडिशनल लुक में ढाया कहर!

क्रिकेट के मैदान पर अपनी दमदार पारी के लिए पहचाने जाने वाले शिखर धवन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. शादी की रस्में पूरे उत्साह के साथ चल रही हैं और हर फंक्शन की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. हल्दी फंक्शन में जहां माहौल खुशियों से भरा दिखा, वहीं सोफी का भारतीय परिधान में सजा-धजा रूप आकर्षण का केंद्र बन गया.

Shikhar Dhawan Haldi Ceremony Images

शिखर धवन और सोफी शाइन की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. सोफी ने ऑरेंज-रेड टोन वाला लहंगा पहनकर देसी लुक अपनाया, जिसे येलो दुपट्टे और मिनिमल जूलरी के साथ स्टाइल किया गया. उनका मेकअप सॉफ्ट और नेचुरल था, जिससे पूरा लुक फ्रेश और एलिगेंट लगा. वहीं शिखर ने व्हाइट कुर्ता-पायजामा के साथ येलो जैकेट पहनकर हल्दी थीम को मैच किया. दोनों का अंदाज कपल फैशन गोल्स देता नजर आया.

हल्दी में दिखा देसी-ग्लैम का संगम

हल्दी समारोह के लिए सोफी ने ऑरेंज शेड का खूबसूरत लहंगा चुना, जिसमें रेड और गोल्डन एम्ब्रॉयडरी की बारीक कारीगरी थी. आउटफिट सटल होते हुए भी बेहद क्लासी लग रहा था. स्कर्ट पर हल्की सीक्विन डिटेलिंग और चौड़े बॉर्डर ने इसे खास बनाया. ब्लाउज की हैवी कढ़ाई और मॉडर्न कट ने पूरे लुक में स्टाइलिश ट्विस्ट जोड़ा. पारंपरिक रंगों के साथ मॉडर्न सिल्हूट का यह मेल बेहद आकर्षक लगा.

दुपट्टे से आया हल्दी का परफेक्ट टच

येलो दुपट्टे ने पूरे आउटफिट को हल्दी-फ्रेंडली बना दिया. गोल्डन बुटी वर्क और कॉन्ट्रास्ट बॉर्डर के साथ इसे ओपन स्टाइल में ड्रेप किया गया, जिससे रॉयल फील आई. सोफी ने गोल्डन ड्रॉप ईयररिंग्स और कलीरे के साथ अपना लुक पूरा किया. साइड-पार्टेड सॉफ्ट वेव्स और न्यूड मेकअप ने उनकी नेचुरल ब्यूटी को और निखारा.

शिखर का सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक

शिखर धवन ने सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ पीले रंग की जैकेट पहनकर हल्दी थीम को बखूबी फॉलो किया. उनका सिंपल और एलीगेंट अंदाज सोफी के लुक के साथ शानदार तालमेल बनाता दिखा. जैकेट पर की गई हल्की थ्रेड एम्ब्रॉयडरी और डिटेलिंग ने उनके आउटफिट में एलिगेंस जोड़ दिया. बिना ज्यादा एक्सेसरीज के उन्होंने मिनिमल और क्लीन लुक रखा, जिससे पूरा फोकस उनके नेचुरल चार्म पर गया.

सोफी के वाइब्रेंट लहंगे के साथ उनका यह सिंपल लेकिन को ऑर्डिनेटेड स्टाइल कपल गोल्स देता नजर आया.

यह भी पढ़े: धुरंधर 2 का इंतजार खत्म! रणवीर सिंह की फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, पार्ट 1 से भी बड़ा होगा सीक्वल

-भारत एक्सप्रेस

Written By: Shubhra Rai (Intern)

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital