लाइफस्टाइल

दिन की शुरुआत होती है चाय से तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, बन जाती है जहर!

Tea Making Tips: भारत में सर्दी हो या गर्मी चाय लोगो की पहली पसंद है. हर व्‍यक्ति की सुबह चाय से होती है. भारत में सर्दियों के दौरान चाय सिर्फ एक गर्म ड्रिंक ही नहीं है बल्कि ज्यादातर भारतीयों के लिए यह एक इमोशन है, लेकिन कभी आपने सोचा है जिस चाय को आप रोजाना बनाकर पी रहे हैं उसे बनाने में आप कोई गलती तो नहीं कर रहे हैं? क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती चाय के साथ जुड़े इस इमोशन को चुटकियों में खत्म कर सकती है. आइए हम आपको चाय बनाने का सही तरीका बता रहे हैं.

हर रसोई में बनने वाली चाय का स्वाद अलग होता है. कोई अदरक वाली चाय पाती है तो किसी को इलाइची वाली चाय पसंद होती है. किसी तो कड़क तो किसी को ज्यादा दूध वाली चाय पसंद होती है. लेकिन चाय को सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के हिसाब से भी बनाना चाहिए.

गलत चाय पत्ती का यूज

चाय बनाने के लिए सबसे पहले अच्छी क्वालिटी वाली चाय पत्ती या टी बैग का यूज करें. कई चाय की पत्ती ऐसी होती हैं, जिसमें बिल्कुल खुशबू नहीं आती उनका यूज बिल्कुल न करें.

ज्यादा उबालना

चाय को अधिक उबालने से वह कड़वी और अधिक काली बन सकती है. इसलिए, चाय की पत्ती, मसाले और दूध डालने के बाद धीरे से उबालना एक सही तरीका है.

गलत दूध का यूज

ध्यान रखें कि आप कच्चे दूध के बजाय उबले हुए दूध का यूज करें. साथ ही दूध और पानी की मात्रा समान होनी चाहिए. बहुत अधिक दूध चाय की पत्तियों और मसालों के स्वाद को कम कर सकता है, जबकि कम दूध से एक कड़क चाय बन सकती है.

शुगर डालने का सही समय

चाय बनाते समय शुगर का यूज आखिरी में करें. यह चाय के नेचुरल कलर को बनाए रखने में मदद करता है. यदि आप शुरुआत में चीनी मिलाते हैं, तो इससे चाय का रंग गहरा हो सकता है.

पत्तियों को न निचोड़ें

चाय को छानने के लिए हमेशा एक छलनी का यूज करें और कभी भी चाय की पत्तियों को न निचोड़ें, क्योंकि ऐसा करने से भी चाय कड़वी हो सकती है. मसाला चाय को कभी भी दोबारा गर्म न करें, क्योंकि इससे चाय का टेस्ट कड़वा हो सकता है. इसके अलावा, स्वास्थ्य के लिए दोबारा गर्म की गई चाय पीने से पेट खराब, दस्त, ऐंठन, मतली, सूजन और कई अन्य पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.

 

 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

यासीन मलिक पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला, 7 के खिलाफ आरोप तय; पाकिस्तान से ली थी फंडिंग

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक…

12 minutes ago

राम मंदिर चंदा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने चंपत राय के खिलाफ याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार की

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय…

18 minutes ago

CEO ने कहा ‘मालिक की तरह सोचो’, कर्मचारी ने दिया हैरान कर देने वाला जबाव

Gen Z Employee Viral Story: एक वायरल किस्से में CEO ने कर्मचारी को करियर में…

20 minutes ago

2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट: सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा पाए दोषी अहमद बावा की फांसी पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में मौत की सजा पाए दोषी…

22 minutes ago

इतिहास चुराने की कोशिश? पूर्व पाकिस्‍तानी PM बोले- ‘हमारी जड़ें 9,000 साल पुरानी’, भड़के यूजर्स ने लगाई क्लास

Pakistan History Claim: पाकिस्तान के पूर्व केयरटेकर पीएम अनवार उल हक काकड़ ने सिंधु घाटी…

28 minutes ago

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामला: NIA कोर्ट ने सभी 11 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 21 नवंबर तक बढ़ाई

राऊज एवेन्यु कोर्ट की एनआईए अदालत ने दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले के सभी 11…

30 minutes ago