Bharat Express DD Free Dish

महंगी दवाइयां छोड़िए! किचन में बनाए ये ‘जादुई जूस’ और लिवर को दें नई जिंदगी; जानें कैसे होगा तैयार

फैटी लिवर और लिवर की गंदगी को साफ करने के लिए गाजर, सेब और पुदीने का जूस एक बेहतरीन आयुर्वेदिक उपाय है. जानें कैसे यह जादुई ड्रिंक आपके लिवर को नई जिंदगी दे सकता है.

Fatty Liver Treatment Liver Detox Juice

ये इमेज एआई द्वारा बनाई गई है.

Liver Detox Juice: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और ‘चटपटे’ खान-पान का सबसे बुरा असर अगर किसी अंग पर पड़ता है, तो वह है हमारा लिवर. हम स्वाद के चक्कर में पिज्जा, बर्गर और कोल्ड ड्रिंक्स तो गटक लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके शरीर का यह ‘छोटा सा इंजन’ 50 से भी ज्यादा जरूरी काम अकेले संभालता है? चाहे वह शरीर में प्रोटीन बनाना हो या हार्मोन्स का संतुलन, लिवर के बिना हमारा शरीर एक कदम भी नहीं चल सकता.

लेकिन शराब का बढ़ता चलन और प्रोटीन का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल हमारे लिवर पर काम का बोझ बढ़ा देता है. नतीजा? फैटी लिवर की समस्या आज घर-घर की कहानी बन चुकी है. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो आयुर्वेद में इसका एक बहुत ही सरल और ‘जादुई’ समाधान छिपा है.

क्या है वह ‘मैजिकल ड्रिंक’?

लिवर को अंदर से साफ यानी डिटॉक्स करने के लिए आपको किसी महंगी दवा की जरूरत नहीं है. बस अपनी सुबह की शुरुआत एक खास घरेलू जूस से करें. इसे बनाने के लिए आपको चाहिए: गाजर, सेब, चकोतरा (Grapefruit) और ताजी पुदीने की पत्तियां. इन सबको मिलाकर इनका जूस निकाल लें. ध्यान रहे, इसमें अलग से चीनी या नमक बिल्कुल न मिलाएं. इसे सुबह खाली पेट पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है.

कैसे काम करता है जूस?

इस जूस में मौजूद हर चीज लिवर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है:

  • गाजर: यह लिवर की कोशिकाओं को मजबूती देती है और उन्हें डैमेज होने से बचाती है.
  • सेब: इसमें मौजूद खास गुण लिवर की सूजन (Inflammation) को कम करते हैं और नई कोशिकाओं को बनने में मदद करते हैं.
  • चकोतरा: यह लिवर में उन एंजाइम्स को बढ़ाता है जो प्रोटीन को पचाने में सहायक होते हैं.
  • पुदीना: यह न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि लिवर के भीतर होने वाली रुकावटों को साफ कर उसे नई ऊर्जा देता है.

ये जूस न केवल फैटी लिवर के मरीजों के लिए रामबाण है, बल्कि पीलिया (Jaundice) जैसी बीमारी के बाद रिकवरी में भी बहुत मदद करता है.

इन बातों का भी रखें ख्याल

अगर आप चाहते हैं कि आपका लिवर हमेशा जवान बना रहे, तो जूस के साथ-साथ अपनी आदतों में भी थोड़ा बदलाव लाएं. अपने खाने में हरी पत्तेदार सब्जियों की मात्रा बढ़ा दें. इनमें क्लोरोफिल और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं, जो लिवर की गंदगी को चुंबक की तरह खींचकर बाहर निकाल देते हैं.

ये भी पढ़ें:क्या आप भी घर के अंदर रहते हुए सनस्क्रीन को भूल जाते हैं? संभल जाइए, खिड़की से आती धूप दे रही है आपकी स्किन को धोखा!

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read