कमजोर बालों से हैं परेशान? आज ही खाएं ये चमत्कारी बीज
विदेश मंत्री एस जयशंकर (फोटो ट्विटर)
S Jaishankar on Canada: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने वॉशिंगटन में एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए आतंकी निज्जर की हत्या के मामले पर कनाडा पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि हमें दूसरों से सीखने की जरुरत नहीं है. उन्होंने साफ कहा कि, “मैंने अमेरिका में भी ये बातें कही हैं और मैं कनाडाई लोगों से भी कहना चाहता हूं. हम एक लोकतांत्रिक देश हैं. हमें दूसरे लोगों से ये सीखने की जरूरत नहीं है कि अभिव्यक्ति की आजादी क्या है, लेकिन हम लोगों को बताना चाहते हैं कि अभिव्यक्ति की आजादी का इस्तेमाल भड़काने के लिए नहीं होनी चाहिए.”
इसके बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यह सवाल पूछते हुए कहा कि, “इस पूरे तनावपूर्ण माहौल में कोई और देश होता तो वह क्या करता ? जहां उसके अपने राजनयिकों, दूतावासों और नागरिकों को हमेशा डर के माहौल में जीना पड़ रहा है. उन्होंने कहा, “अगर आप मेरी जगह होते तो कैसे रिएक्शन करते. यदि आपके दूतावास, आपके राजनयिक, के साथ ऐसा होता तो आपका किया रिएक्शन होता. दरअसल, कनाडा में मौजूद खालिस्तानी आतंकियों की वजह से सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आगे कहा कि कनाडा के लोगों ने भारत पर कुछ आरोप लगाए हैं. वह नहीं जानते कि उनको गतिरोध शब्द का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं. इस पर उन्होंने कनाडा से दो टूक कहा कि भारत सरकार की यह नीति नहीं है. अगर कनाडा हमारे साथ कोई सबूत साझा करता है तो हम इस पर विचार करने के लिए तैयार हैं. जयशंकर ने कहा कि जब तक कोई सबूत सामने नहीं आता, तब तक क्या एक घटना को अलग-थलग करके देखना सही है.
यह भी पढ़ें- Scotland: नहीं सुधर रहे खालिस्तानी! भारतीय राजदूत के गुरुद्वारे जाने पर मचाया उत्पात, कार से भी नहीं उतरने दिया नीचे
जयशंकर ने कहा कि सच्चाई तो यह है कि पिछले कुछ सालों में कनाडा और वहां की सरकार और भारत के बीच में दिक्कतें चल रही हैं और ये आतंकवाद और उग्रवाद से संबंधित हैं. जयशंकर का मतलब इस बात से था कि कनाडा ऐसा देश बन गया है, जहां भारत के खिलाफ अपराध में शामिल लोग पनाह ले रहे हैं. इन लोगों को कनाडा में पूरा स्पेस मिल रहा है. ये लोग भारत में हिंसा और अवैध गतिविधियों में शामिल हैं. वह कनाडा में भी अपनी गतिविधियों को जारी रखे हुए हैं और यह बात किसी से भी छिपी नहीं है.
Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…
अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…