Home Remedies: जैसे-जैसे मौसम बदलता है, सर्दी-जुकाम, बुखार और खांसी जैसी परेशानियां बढ़ने लगती हैं. खासकर बच्चों और बुजुर्गों को इन समस्याओं का ज्यादा सामना करना पड़ता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन छोटी-बड़ी बीमारियों का इलाज आपकी रसोई में ही छिपा है? किचन की कई चीजें शरीर के लिए प्राकृतिक एंटीबायोटिक का काम करती हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं इसके फायदे के बारे में.
अदरक से मिलेगी तुरंत राहत
अदरक लगभग हर भारतीय रसोई में मौजूद होती है. इसमें पाया जाने वाला यौगिक जिंजरोल संक्रमण से बचाने में मदद करता है. अदरक का सेवन सर्दी, खांसी और गले के दर्द में राहत देता है. इसे चाय, काढ़े या शहद के साथ लिया जा सकता है.
हल्दी के औषधीय गुण
हल्दी में करक्यूमिन और विटामिन सी होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं. यह सूजन और संक्रमण को भी कम करती है. सर्दियों में कच्ची हल्दी की सब्जी या हल्दी वाला दूध पीना बेहद फायदेमंद होता है.
लहसुन का जादू
लहसुन एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है. इसमें फेनोलिक और ऑर्गेनोसल्फर यौगिक पाए जाते हैं जो हृदय को स्वस्थ रखते हैं. लहसुन खून को पतला करने में मदद करता है और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है.रोज एक या दो कली लहसुन खाने से शरीर बीमारियों से बचा रहता है.
ये भी पढ़ें: Benefits of Yoga: डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए करें ये तीन योगासन, कम होने लगेंगे आंखों के नीचे के काले घेरे
आंवला से बढ़ेगी इम्यूनिटी
आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है. यह शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ पाचन और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद है. इसे सुबह खाली पेट उबालकर या मुरब्बे के रूप में खाया जा सकता है. मुरब्बे में गुड़ का इस्तेमाल करना और भी लाभदायक होता है.
गिलोय और एलोवेरा के फायदे
गिलोय और एलोवेरा दोनों ही पौधे किचन गार्डन में आसानी से उगाए जा सकते हैं. गिलोय में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और विटामिन A, C होते हैं. यह बुखार, पीलिया, गठिया और डायबिटीज जैसी बीमारियों में राहत देता है. गिलोय का जूस रोज़ाना लेने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है.
तुलसी और नीम हैं शरीर के रक्षक
तुलसी और नीम दोनों में प्राकृतिक एंटीबायोटिक तत्व पाए जाते हैं. ये शरीर को डिटॉक्स करते हैं और संक्रमण को कम करते हैं. सुबह खाली पेट तुलसी या नीम की कुछ पत्तियां खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और स्किन की समस्याएं भी दूर होती हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

