लाइफस्टाइल

अगर आप भी टूथब्रश करने के साथ माउथवॉश का करते हैं इस्तेमाल, ताे जान लें इसके बारे में कुछ जरूरी चीजें

टूथब्रश के साथ माउथवॉश ओरल हेल्थ का ख्याल रखने के साथ कैविटीज को दूर करने में भी मददगार होते हैं. माउथवॉश का इस्तेमाल करने से मुंह की दुर्गध से भी छुटकारा मिलता है. माउथवॉश दांतो के साथ मसूड़ों को हेल्दी रखने में मदद करता हैं. नियमित माउथवॉश के उपयोग से दांतों पर प्लाक के निर्माण और मुंह में अतिरिक्त बैक्टीरिया को रोकने में मदद करते हैं. माउथवॉश में मौजूद फ्लोराइड दांतों को मजबूत बनाने के साथ लंबे समय तक दांतों को स्वस्थ रखता है. अक्सर लोग माउथवॉश का उपयोग करते समय क्या तरह की गलतियां करते हैं, जिससे ओरल हेल्थ को नुकसान हो सकता हैं. माउथवॉश इस्तेमाल करने के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं. आइए जानते हैं-

अल्कोहल मुक्त माउथवॉश चुनें

बहुत से लोग ओरल हेल्थ का ख्याल रखने के लिए माउथवॉश का उपयोग करते हैं. लेकिन माउथवॉश खरीदते समय इस बात का ख्याल रखें कि अल्कोहल मुक्त माउथवॉश का ही प्रयोग करें. यह ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद होने के साथ मुंह को ड्राईनेस से बचाएगा.

फ्लोराइड युक्त माउथवॉश

फ्लोराइड युक्त माउथवॉश का उपयोग करना सही रहता है. फ्लोराइड इनेमल को मजबूत करने के साथ दांतों की सेंसिटिविटी को दूर करने में मदद करेगा. फ्लोराइड युक्त माउथवॉश का नियमित उपयोग करने से कैविटीज का खतरा भी कम होता है.

दिन में माउथवॉश का प्रयोग करें

अपने दांतों को ब्रश करने के बाद केवल माउथवॉश का उपयोग करने तक ही सीमित रखने के बजाय, दिन के दौरान किसी भी समय अपने माउथवॉश का उपयोग करें. खाने के बाद माउथवॉश का उपयोग करने से मुंह का पीएच संतुलित रहता है और एसिड से होने वाले नुकसान को रोकने में मदद करता है.

कैविटीज हटाने के लिए माउथवॉश पर निर्भर न रहें

बहुत से लोग कैविटीज को कम करने के लिए केवल माउथवॉश पर ही निर्भर रहते हैं. ऐसे में अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो आपको दांतों को नुकसान हो सकता है. दांतों की सफाई के लिए नियमित तौर पर ब्रश करें. ब्रश करने से कैविटीज से बचाव होगा.

माउथवॉश के बाद पानी से बचें

बहुत से लोग ब्रश करने के बाद माउथवॉश का उपयोग करते हैं.  लेकिन ब्रश करने के बाद माउथवॉश का उपयोग करने के बाद मुंह को पानी से धोने से बचना चाहिए. ऐसा करने से माउथवॉश को मिलने वाला ओरल हेल्थ को फायदा कम होगा.

माउथवॉश के ज्यादा उपयोग से बचें

माउथवॉश का उपयोग करना सही होता है. लेकिन ज्यादा मात्रा में इसके इस्तेमाल से ओरल हेल्थ को नुकसान पहुंचने के साथ माइक्रोबियल संतुलन भी बिगड़ सकता है. साथ ही मुंह में ड्राईनेस की समस्या भी हो सकती हैं. मुंह में छाले या अन्य समस्या होने पर भूलकर भी माउथवॉश का उपयोग न करें. माउथवॉश इस्तेमाल करने के दौरान इन बातों का ध्यान रखना चाहिए. हालांकि, अगर आपको कोई समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन टिप्स को फॉलो करें.

 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

1 hour ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

1 hour ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

2 hours ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago