Bharat Express DD Free Dish

रोजाना योग, कम शुगर और 10% कम तेल..; बड़े काम आएंगे पीएम मोदी के फिटनेस टिप्स

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में देशवासियों को फिटनेस का खास मंत्र दिया. उन्होंने बीमारियों से बचने के लिए डाइट में शुगर और तेल की मात्रा घटाने तथा योग अपनाने की अपील की है.

PM Modi Fitness Tips

पीएम मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में देशवासियों से फिटनेस को प्राथमिकता देने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि जीवनशैली और खानपान में थोड़ा बदलाव करने से कई बीमारियों से बचाव में मदद मिल सकती है. इसके लिए खाने में शुगर व तेल की कटौती और रोजाना व्यायाम सबसे अहम है. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि-

‘हर व्यक्ति को अपनी सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में अब सौ दिनों से भी कम समय बचा है और पूरी दुनिया में योग के प्रति आकर्षण लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि अफ्रीका के जिबूती में अल्मीस नाम के शख्स अपने अरविंद योग सेंटर के जरिए योग को बढ़ावा दे रहे हैं. वहां वे कई जगहों पर लोगों को योग सिखाते हैं और इसे अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं.’

इंस्टाग्राम पर अपने कमेंट का किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर उनके एक कमेंट को लेकर हो रही चर्चाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर युवराज दुआ के पोस्ट पर उनके रिप्लाई को लेकर कई लोग कमेंट्स कर रहे थे. उन्होंने बताया कि युवराज ने उनसे आग्रह किया था कि वे उनके पिता को शुगर इनटेक कम करने के लिए कहें. पीएम मोदी ने खुशी जताते हुए कहा कि उनके अनुरोध का उनके पिता पर सकारात्मक असर पड़ा.

ये भी पढ़ें: ‘असम से घुसपैठिए को चुन-चुनकर निकालेंगे’, सोनितपुर रैली में अमित शाह का बड़ा चुनावी शंखनाद

पीएम मोदी ने देशवासियों से भी अपील की कि वे शुगर इनटेक कम करें और खाने के तेल में 10 प्रतिशत की कटौती करें. उन्होंने बताया कि ये छोटे-छोटे बदलाव मोटापे और लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों से बचाने में मददगार होंगे. प्रधानमंत्री ने का कहना है कि फिटनेस केवल व्यक्तिगत लाभ तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे पूरे परिवार और समाज को भी लाभ मिलता है. उन्होंने लोगों से रोजाना योग, व्यायाम और संतुलित खानपान को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read