Rakshabandhan 2025: रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को मनाने का खास मौका होता है. इस बार यह त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा. हर साल की तरह इस बार भी मिठाइयों की भरमार रहेगी. लेकिन ज्यादा चीनी और ज्यादा कैलोरी वाली मिठाइयां सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं. तो क्यों न इस रक्षाबंधन कुछ ऐसा मीठा खाया जाए जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी हो? ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं 3 आसान और हेल्दी मिठाई रेसिपी जो आप घर पर बना सकते हैं.
1. खजूर-ड्राई फ्रूट्स लड्डू: बिना चीनी का मीठा (Rakshabandhan 2025)
खजूर से बने लड्डू में कोई चीनी नहीं होती. इसकी मिठास खजूर से आती है. इसमें बादाम, अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स होते हैं जो इसे क्रंची और एनर्जी से भरपूर बनाते हैं.
सामग्री:
- 1 कप खजूर (बीज निकले)
- 1/2 कप कटे बादाम
- 1/2 कप कटे अखरोट
- 1/4 कप नारियल बुरादा
- 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
बनाने का तरीका:
- खजूर को फूड प्रोसेसर में पीसकर पेस्ट बनाएं.
- इसमें कटे ड्राई फ्रूट्स और इलायची मिलाएं.
- हाथ में थोड़ा घी लगाकर लड्डू बनाएं.
- इन लड्डुओं को नारियल बुरादे में लपेटें और 30 मिनट फ्रिज में रखें.
2. बेक्ड एप्पल खीर: सेहतमंद और मीठा स्वाद
बेक्ड सेब और दूध से बनी ये खीर हेल्दी और स्वादिष्ट होती है. इसमें चीनी की जगह शहद या गुड़ का इस्तेमाल होता है.
सामग्री:
- 2 सेब (छिले और कटे)
- 2 कप लो-फैट दूध
- 1/4 कप गुड़ या शहद
- 1/4 कप चावल (ऐच्छिक)
- 1/4 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच घी
- कटे ड्राई फ्रूट्स
बनाने का तरीका:
- सेब पर थोड़ा घी लगाकर 180°C पर 20 मिनट बेक करें.
- पैन में चावल और दूध डालकर खीर गाढ़ी करें.
- अब बेक किए सेब मिलाएं. फिर गुड़, दालचीनी और इलायची डालें.
- ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालें और गर्म या ठंडा परोसें.
ये भी पढ़ें: स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है ये पौधा, सेवन से मां और शिशु दोनों को मिलेगा लाभ
3. रागी हलवा: आयरन और कैल्शियम से भरपूर
रागी एक सुपरफूड है जो हड्डियों और खून के लिए फायदेमंद होता है। गुड़ और इलायची इसमें स्वाद और मिठास जोड़ते हैं.
सामग्री:
- 1/2 कप रागी का आटा
- 2 कप पानी
- 1/4 कप गुड़
- 2 बड़े चम्मच घी
- 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- ड्राई फ्रूट्स (इच्छा अनुसार)
बनाने का तरीका:
- कढ़ाई में घी गरम करें और रागी आटा भूनें.
- धीरे-धीरे पानी डालते हुए चलाएं ताकि गुठलियां न बनें.
- अब गुड़ और इलायची मिलाएं.
- जब हलवा गाढ़ा हो जाए तो ड्राई फ्रूट्स से सजाएं और परोसें.
इस रक्षाबंधन पर सेहत और स्वाद दोनों का ख्याल रखें. बाजार की भारी मिठाइयों की जगह घर पर बनी ये तीन हेल्दी मिठाइयां जरूर आजमाएं. इससे त्योहार की मिठास भी बनी रहेगी और सेहत भी.
Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

