Rose Day 2026: फरवरी का महीना शुरू होते ही फिजाओं में प्यार की खुशबू घुलने लगती है. आखिर इंतजार भी तो लंबा होता है! आज से ‘वैलेंटाइन वीक’ की शुरूआत हो चुकी है और इसका पहला पड़ाव है, रोज डे. आज के दिन दुनिया भर के प्रेमी-प्रेमिकाएं, दोस्त और यहाँ तक कि दफ्तरों में सहकर्मी भी एक-दूसरे को गुलाब देकर अपनी भावनाओं का इजहार कर रहे हैं. लेकिन क्या यह सिर्फ एक विदेशी परंपरा है या इसके पीछे कुछ दिलचस्प कहानियां भी हैं? आइए जानते हैं.
इतिहास के पन्नों में गुलाब की महक
वैसे तो रोज डे की कोई धार्मिक जड़ें नहीं हैं, लेकिन इतिहास गवाह है कि गुलाब हमेशा से संदेशवाहक रहा है. विक्टोरियन काल में जब लोग अपनी बात सीधे कहने में शर्माते थे, तब गुलाब उनकी जुबान बनता था. भारत की बात करें तो मुगल बादशाह जहांगीर और उनकी बेगम नूरजहां के किस्से मशहूर हैं. कहा जाता है कि जहांगीर अपनी बेगम को खुश करने के लिए ताजे गुलाबों के तोहफे भेजा करते थे. धीरे-धीरे यह परंपरा पश्चिमी देशों से होती हुई पूरी दुनिया में ‘रोज डे’ के रूप में मशहूर हो गई.
लाल ही क्यों? हर रंग की अपनी एक कहानी है
अक्सर लोग जोश में आकर किसी को भी लाल गुलाब थमा देते हैं, लेकिन जरा संभलकर! रंगों का सही चुनाव बहुत जरूरी है, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं:
लाल गुलाब: यह तो जगजाहिर है, गहरे और सच्चे प्यार का प्रतीक. अगर दिल की बात कहनी है, तो यही सही है.
पीला गुलाब: अगर आप किसी के साथ सिर्फ दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहते हैं, तो पीला गुलाब सबसे बेस्ट है. यह खुशी और नई शुरुआत को दर्शाता है.
पिंक गुलाब: यह उन लोगों के लिए है जिनकी आप प्रशंसा करते हैं या जिनकी आप बहुत केयर करते हैं.
सफेद गुलाब: यह शांति, शुद्धता और सम्मान का प्रतीक है. अक्सर माफी मांगने के लिए भी इसका इस्तेमाल होता है.
नीला और काला गुलाब: ये थोड़े दुर्लभ हैं. नीला गुलाब रहस्य और गहरी संवेदनाओं के लिए है, वहीं काला गुलाब किसी रिश्ते के अंत या बड़े बदलाव (फेयरवेल) का संकेत देता है.
ये भी पढ़ें- Rose Day 2026: पार्टनर दूर है तो न हों उदास, इन रोमांटिक शायरियों के साथ मनाएं वेलेंटाइन वीक का पहला दिन
सिर्फ फूल नहीं, भावनाओं का है ये दिन
आज के डिजिटल दौर में सिर्फ गुलाब देना ही काफी नहीं रह गया है. लोग सोशल मीडिया पर प्यारे संदेशों, कोट्स और छोटे-छोटे गिफ्ट्स के साथ भी इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि रोज डे सिर्फ कपल्स तक सीमित नहीं है. आप अपनी मां, बहन या उस दोस्त को भी गुलाब दे सकते हैं जिसने हर मुश्किल में आपका साथ दिया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





