Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अगर रात में आपको भी बार-बार जाना पड़ रहा है टॉयलेट, तो इन बातों का रखें ध्यान, भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां

Urination Problem: अगर आप रात में बार-बार पेशाब करने जाते हैं तो इसके पीछे आपकी कुछ गलतियां हो सकती है. आज हम आपको ऐसी 3 गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके कारण हमें नींद से उठकर बार-बार पेशाब जाना पड़ता है.

Urination Problem: अगर आप रात में बार-बार पेशाब करने जाते हैं तो इसके पीछे आपकी कुछ गलतियां हो सकती है. जी हां, नींद में बार-बार उठने कारण ज्यादातर पेशाब का अधिक दबाव ही होता है. हालांकि रात में बार-बार पेशाब आने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे- हाई ब्लड प्रेशर, यूरिन ट्रैक में समस्या आदि. रात में बार-बार पेशाब जाने की कंडीशन को ‘नोक्टूरिया’ कहा जाता है. ये स्थिति अक्सर 50 साल आयु से अधिक के लोगों में देखने को मिलती है. हालांकि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि कम उम्र के लोगों को इस तरह की परेशानी नहीं हो सकती है. एक हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक रात में पेशाब जाने के कई कारण हो सकते हैं. आज हम आपको ऐसी 3 गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके कारण हमें नींद से उठकर बार-बार पेशाब जाना पड़ता है.

रात में बार-बार पेशाब आने के कारण

  • जिसमें पहला कारण रात में सोने से पहले बहुत अधिक मात्रा में पानी पीना है. यदि आप सोने से 1-2 घंटा पहले खूब पानी पीते हैं तो इसका असर रात में सोते समय देखने को मिलता है जिसके परिणामस्वरूप आपको बार-बार पेशाब के लिए उठना पड़ सकता है.
  • दूसरे कारण की बात करें तो नींद संबंधी विकार भी आपकी बार-बार आंख खुलने का एक कारण हो सकता है.  यदि आपकी नींद रात में कई बार खुलती है तो इसके कारण भी आपको बार-बार पेशाब की समस्या हो सकती है. यदि आपके साथ ये दिक्कत है तो बिना देर किए डॉक्टर से परामर्श करें.
  • मूत्र विकार भी रात में पेशाब आने का कारण हो सकता है. यदि आप किसी तरह की मूत्र विकार संबंधी दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो ये भी आपके मूत्र उत्पादन को बढ़ावा दे सकती हैं. जिसके कारण आपको रात में कई बार पेशाब के जाना पड़ सकता है.
  • किसी तरह की समस्या न होने पर भी कुछ लोगों को रात में 2-4 बार पेशाब जाने की आदत होती है. ऐसे लोग अपनी आदत के कारण रात में बार-बार जागकर टॉयलेट जाते हैं.

इन चीजों का करें परहेज

जिन लोगों को रात में कई बार पेशाब जाने की समस्या है उनको अपने खानपान में कुछ जरूरी बदलाव करने की जरूरत है. इन लोगों को कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, शराब, चाय, कॉफी जैसे पेय पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए. इसके अलावा इन लोगों को चॉकलेट, खट्टे फल, मसालेदार भोजन, चीनी आदि का भी करने से पहरेज करना चाहिए.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest