लाइफस्टाइल

आंख में दिख जाता है Vitamin B12 की कमी का ये घातक लक्षण, इन चीजों को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

B12 Deficiency Symptoms: शरीर के लिए सबसे जरूर विटामिन में से एक विटामिन विटामिन बी12 भी है. जो शरीर में कई कार्यों को करने के लिए जिम्मेदार होता है. शरीर में विटामिन बी12 की कमी बहुत आम है. शरीर में रेड ब्लड सेल्स (Red Blood Cells) को बनाने के अलावा ये ब्रेन और नर्व्स सेल्स को मजबूत करने में भी मदद करता है. इस विटामिन की कमी के लक्षण काफी चौकाने वाले हो सकते हैं. हममें से कई लोग इससे अवेयर नहीं होते हैं. विटामिन बी12 की कमी के संकेत अगर आपको भी पता नहीं हैं तो यहां कुछ के बारे में बताया गया है जो शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दिखाई दे सकते हैं. तो आइए जानते है क्या है विटामिन B12 की कमी का आंखों में दिखने वाला लक्षण.

विटामिन B12 की कमी का आंखों में दिखने वाला लक्षण

जब विटामिन बी12 की वजह से खून की कमी होती है तो यह आंखों में पीलापन छोड़ सकती है. नतीजतन आपकी नजर भी कमजोर हो सकती है. इन लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इसके अलावा कुछ और लक्षणों पर भी ध्यान रखें. इतना ही नहीं पीलिया होने पर खून में बिलीरुबिन की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे आपकी त्वचा और आपकी आंखों का सफेद भाग पीला हो जाता है. इस लक्षण के दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और डाइट पर ध्यान दें.

इस जरूरी पोषक तत्व की कमी से आपको थकान, सिरदर्द, मूड में बदलाव, डिप्रेशन, दस्त, मतली, कब्ज, सूजन, गैस और अन्य गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल लक्षण, दिमागी कामकाज में बाधा आना, मुंह और जीभ में दर्द और जलन होना, हाथ-पैरों में कमजोरी और सुन्नता, यौन स्वास्थ्य से जुड़े विकार आदि जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें:सुबह उठते ही क्यों नहीं पीनी चाहिए कॉफी, जानिए इसके नुकसान

विटामिन B12 की कमी को करें पूरा

सार्डिन छोटी, नरम हड्डियों वाली खारे पानी की मछली हैं. सार्डिन में लगभग हर एक पोषक तत्व अच्छी मात्रा में होता है. 1 कप सूखा हुआ सार्डिन विटामिन बी12 के लिए 554% डीवी प्रदान करता है. इसके अलावा सार्डिन ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक बढ़िया स्रोत है, जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, जैसे सूजन को कम करना और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करना.

कलेजी का करें सेवन

ऑर्गन मीट सबसे अधिक पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों में से कुछ हैं. बकरे के किडनी और लिवर विटामिन बी12 से भरपूर होते हैं. कलेजी में रोजाना की जरूरत का 3,571% विटामिन B12 मिल सकता है.

इन चीजों को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

विटामिन B12 से भरपूर खाद्य पदार्थों की सूची में बीफ, Fortified cereal, टूना फिश, Fortified nutritional yeast, ट्राउट फिश, सैलमन फिश, Fortified nondairy milk, दूध और दूध से बने उत्पाद, अंडे आदि शामिल हैं। इनके सेवन से आपको रोजाना की जरूरत का विटामिन बी 12 मिल सकता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

35 minutes ago

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

1 hour ago

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

1 hour ago

दिवाली से ठीक पहले महंगाई की तगड़ी खुराक…! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जानें क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…

2 hours ago

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

2 hours ago