Urdu Conclave 2026

कहीं आपके सिर से तो नहीं झड़ रहे बाल? जानिए कैसे पाएं इस समस्या से निजात, क्या खाएं-पीएं…कैसा तेल लगाएं

बालों के झड़ने के कारणों को समझते हुए, सही खानपान, नियमित दिनचर्या और घरेलू उपचारों से बालों को स्वस्थ रखा जा सकता है और झड़ने की समस्या को रोका जा सकता है.

Aarika Singh Edited by Aarika Singh

बालों को हमेशा से सुंदरता का प्रतीक माना जाता है. कहते हैं कि बाल सिर का मुकुट होते हैं, जिनके बिना किसी की सुंदरता अधूरी होती है. यह बात हम हिंदी सिनेमा के गीतों से भी महसूस कर सकते हैं, क्योंकि बालों पर कई मधुर गीत रचे गए हैं. बाल हमारे शरीर के अंदरूनी पोषण की स्थिति को भी दर्शाते हैं. तो आइए समझते हैं कि आजकल बाल झड़ने के क्या कारण हो सकते हैं और उन्हें स्वस्थ और सुंदर बनाए रखने के लिए कौन से उपाय किए जा सकते हैं.

बाल क्या होते हैं और इनका महत्व

बाल केरोटीन नामक प्रोटीन से बने होते हैं और यह स्तनधारियों के शरीर का हिस्सा होते हैं. बालों का मुख्य कार्य हमारे शरीर की त्वचा को ढकना और शरीर को ठंड और गर्मी से बचाना होता है. इसके अलावा, यह शरीर की सुरक्षा का पहला कदम होते हैं.

बाल झड़ने के कारण

बाल झड़ने की समस्या नई नहीं है, लेकिन आजकल यह समस्या अधिक आम हो गई है. पहले यह केवल उम्र बढ़ने के साथ देखने को मिलती थी, लेकिन अब यह युवा वर्ग में भी बढ़ती जा रही है. इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे:

  • तनाव: मानसिक तनाव बालों के झड़ने का एक प्रमुख कारण बन गया है.
  • खानपान में असंतुलन: पोषण की कमी, जैसे आयरन, विटामिन डी और विटामिन B12 की कमी.
  • नींद की कमी: पूरी नींद न लेना बालों के झड़ने का कारण हो सकता है.
  • रासायनिक उत्पादों का इस्तेमाल: बालों पर भारी रासायनिक उत्पादों का इस्तेमाल बालों की सेहत को नुकसान पहुंचाता है.
  • प्रदूषण: वायु प्रदूषण और धूल बालों की गुणवत्ता पर असर डालते हैं.
  • सिगरेट का सेवन: धूम्रपान बालों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है.
  • लंबे समय तक हेलमेट का उपयोग: लंबे समय तक हेलमेट पहनने से बालों में दबाव पड़ता है और वे टूट सकते हैं.
  • दवाइयों के साइड इफेक्ट्स: कुछ अंग्रेजी दवाइयां भी बालों के झड़ने का कारण बन सकती हैं.

महिलाओं में विशेष रूप से गर्भावस्था के दौरान और उसके बाद के समय में बालों का झड़ना अधिक सामान्य देखा जाता है. कुछ अन्य कारणों में बुखार, टाइफाइड, सिर की त्वचा पर सोरायसिस, फंगस, रुसी और आनुवंशिक कारण भी शामिल हैं.

बाल झड़ने को कैसे रोका जा सकता है?

बालों के झड़ने को रोकने और उन्हें स्वस्थ बनाए रखने के लिए निम्नलिखित उपाय किए जा सकते हैं:

  • संतुलित आहार: अपने आहार में पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा शामिल करें, जैसे अंकुरित अनाज, ताजे फल और सब्जियां.
  • जंक फूड से बचें: जंक फूड और तली-भुनी चीजों से दूर रहें.
  • पानी का सेवन: पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे.
  • समय पर सोएं: अच्छी और पूरी नींद लें.

आयरन, विटामिन D और B12 की कमी हो तो डॉक्टर से परामर्श लें.

तेल का इस्तेमाल: सिर की त्वचा की देखभाल के लिए शुद्ध तेल का उपयोग करें, जैसे नारियल तेल, आंवला तेल.

बालों के लिए घरेलू उपचार: आंवला, त्रिफला चूर्ण का मास्क या उबले चावल का पानी कंडीशनर के रूप में इस्तेमाल करें.

साफ कंघी का उपयोग: बालों को कंघी करते समय साफ कंघी का ही प्रयोग करें.

होम्योपैथिक दवाएं जो बालों के झड़ने को रोकने में मदद कर सकती हैं

  • सेलेनियम: जब बाल तेजी से झड़ते हैं, खासकर सिर के ऊपरी हिस्से से. यह लंबे बुखार या कमजोरी के बाद बालों के झड़ने के मामलों में मदद करता है. 30 पोटेंसी उपयुक्त है.
  • लाइकोपोडियम: युवावस्था में बाल झड़ने के लिए यह दवा उपयोगी है, खासकर महिलाओं में गर्भावस्था के बाद बाल झड़ने पर. 30 पोटेंसी उपयुक्त है.
  • बैराइटा कार्ब: कम उम्र में बालों का तेजी से झड़ना और पकने की समस्याओं में यह दवा लाभकारी है. 200 पोटेंसी उपयुक्त है.
  • सारसापैरिला और थूजा: सिर की त्वचा के रोगों के कारण बालों के झड़ने में मदद करती है. 200 पोटेंसी उपयुक्त है.

नोट: किसी भी बीमारी या समस्या के लिए दवाई का सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श लें. दवाओं का चयन रोगी की स्थिति के आधार पर ही किया जाना चाहिए.

इस तरह, यदि हम सही खानपान, नियमित दिनचर्या और सही उत्पादों का इस्तेमाल करें, तो बालों के झड़ने की समस्या को रोका जा सकता है और बालों को स्वस्थ रखा जा सकता है.


ये भी पढ़ें: गर्मी के मौसम में लू से बचाव के प्रभावी उपाय और स्वास्थ्य टिप्स, जानिए कैसे रखें खुद को सुरक्षित और स्वस्थ रखें इस तेज़ गर्मी में


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read