Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Ghaziabad: ‘जाणता राजा’ के महामंचन में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय समेत ये हस्तियां करेंगी शिरकत

BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के सेवा प्रकल्पों को समर्पित और छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित ऐतिहासिक महानाट्य ‘जाणता राजा’ के मंच पर भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय विशेष रूप से शिरकत करेंगे. ‘भारत एक्सप्रेस’ इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन का मीडिया पार्टनर है.

jaanta-raja-ghaziabad - upendrra rai

गाजियाबाद स्थित सनसिटी (NH-24) में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और हिंदवी स्वराज्य की अमर गाथा पर आधारित विश्व के सबसे बड़े ऐतिहासिक महानाट्य ‘जाणता राजा’ का भव्य मंचन हो रहा है. ‘भारत एक्सप्रेस’ इस सात दिवसीय सांस्कृतिक महाकुंभ का आधिकारिक मीडिया पार्टनर है. यह महानाट्य 28 अक्टूबर तक चलेगा. इस बीच कार्यक्रम के चौथे दिन भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय विशेष रूप से महामंचन में शिरकत करेंगे.

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले इस भव्य सत्र में देश के कई शीर्ष नीति-निर्माता, संत और प्रशासनिक हस्तियां भी उपस्थित रहेंगी.

मंच पर नजर आ सकती हैं ये प्रमुख विभूतियां:

  • शिवप्रताप शुक्ला: राज्यपाल, तेलंगाना
  • कृष्णपाल गुर्जर: केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार
  • आचार्य बालकृष्ण: सीएमडी, पतंजलि योगपीठ
  • उपेन्द्र राय: सीएमडी, भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क
  • डॉ. एन पी सिंह: अखिल भारतीय शिक्षा बोर्ड

आज पूर्व राष्ट्रपति कोविंद आए, सोशल मीडिया पर रहा नंबर-1 ट्रेंड

आज शनिवा कोर, यानी महानाट्य के तीसरे दिन देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए. पूर्व राष्ट्रपति ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम के सेवा कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महापुरुष ‘दिव्य प्रेम’ की दिव्यता से ही जन्म लेते हैं.

शनिवार को ‘जाणता राजा’ के 1225वें महामंचन में हजारों छात्रों और युवाओं ने मोबाइल टॉर्च जलाकर मंच का भव्य स्वागत किया, जिसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर #कोविंद_जाणता_राजा और #dpsmjanataraja नेशनल ट्रेंड्स में नंबर-1 पर छाया रहा.

दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित इस महानाट्य में 250 कलाकार, सजे-धजे घोड़े, हाथी और तोपों के साथ 16वीं सदी के इतिहास को सजीव कर रहे हैं. रविवार को सीएमडी उपेन्द्र राय सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति को लेकर दर्शकों और आयोजन समिति में भारी उत्साह है.

यह भी पढ़िए: 300 किलों की खाक छानकर बाबासाहेब पुरंदरे ने रचा था इतिहास; पूर्व राष्ट्रपति बोले- ‘दिव्य प्रेम’ की दिव्यता से ही जन्म लेते हैं वीर शिवाजी जैसे महापुरुष



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital