‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े महानाट्य 'जाणता राजा' का 28 अक्टूबर को भव्य समापन हो गया. 'भारत एक्सप्रेस' इस सात दिवसीय सांस्कृतिक महाकुंभ का आधिकारिक मीडिया पार्टनर रहा.
‘जाणता राजा’ महानाटक में पहुंचे अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा: जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को बताया ‘नए मुगल’
'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग ठाकुर ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को 'नए मुगल' बताते हुए जमकर निशाना साधा.
‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के पांचवें दिन मेरठ और मुरादाबाद मंडल से रिकॉर्ड भीड़ पहुंची. आयोजन समिति ने 28 अक्टूबर को अंतिम दिन सभी के लिए बिना टिकट निःशुल्क मंचन और भोजन प्रसाद का ऐलान किया है.
‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के चौथे दिन तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि आयुर्वेद के प्रमुख आचार्य बालकृष्ण पहुंचे. 'भारत एक्सप्रेस' इस भव्य आयोजन का आधिकारिक मीडिया पार्टनर है.
‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग पहुंचे हैं. यहां रोज देशभर से विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शिरकत कर रही हैं.
Ghaziabad: ‘जाणता राजा’ के महामंचन में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय समेत ये हस्तियां करेंगी शिरकत
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के सेवा प्रकल्पों को समर्पित और छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित ऐतिहासिक महानाट्य 'जाणता राजा' के मंच पर भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय विशेष रूप से शिरकत करेंगे. 'भारत एक्सप्रेस' इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन का मीडिया पार्टनर है.
‘जाणता राजा’ का 1225वां मंचन: छत्रपति शिवाजी महाराज को देख भावुक हुए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, X पर हुआ नं-1 ट्रेंड
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के तीसरे दिन पूर्व राष्ट्रपति डॉ. रामनाथ कोविंद और झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे. 'भारत एक्सप्रेस' इस भव्य आयोजन का आधिकारिक मीडिया पार्टनर है.
गाजियाबाद में गूंजा ‘गढ़ आया, सिंह गेला’: महानाट्य ‘जाणता राजा’ के दूसरे दिन पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भरी हुंकार, जुटे हजारों छात्र
JAANTA RAJA DAY 2 IN GHAZIABAD: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के तत्वावधान में गाजियाबाद के सनसिटी में चल रहे विश्व के सबसे बड़े ऐतिहासिक महानाट्य 'जाणता राजा' के सजीव मंचन के दूसरे दिन छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके सेनापति तानाजी मालुसरे के पराक्रम की गूंज सुनाई दी.
गाजियाबाद में 22 अक्टूबर से महानाट्य ‘जाणता राजा’: राजनाथ सिंह करेंगे उद्घाटन, भारत एक्सप्रेस बना मीडिया पार्टनर
गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' का सजीव मंचन होगा. 250 कलाकार, हाथी-घोड़े और तोपों से इतिहास जीवंत होगा.







