Urdu Conclave 2026

‘मेरा देश पहले-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ नरेंद्र मोदी’ का दिल्ली में भव्य मंचन, आचार्य लोकेश मुनि समेत इन शख्सियतों ने की शिरकत

Manoj Muntashir shukla cultural-Event: दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में कवि मनोज मुंतशिर की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी की अनकही कहानी का जीवंत मंचन किया गया. कार्यक्रम में आचार्य लोकेश मुनि समेत कई हस्तियां मौजूद रहीं.

acharya lokesh muni
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Mera Desh Pahle Cultural Event : राष्‍ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में ‘मेरा देश पहले-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ नरेंद्र मोदी जी’ का भव्य मंचन हुआ. यह कार्यक्रम दिल्ली सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा पखवाड़ा’ का हिस्सा था.

‘मेरा देश पहले’ की संगीतमय प्रस्तुति प्रसिद्ध लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्‍ला ने दी, जिसमें बी प्राक, स्नेहा शंकर जैसे गायकों ने अपनी आवाज़ दी. कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मंत्री कपिल मिश्रा और आचार्य लोकेश मुनि सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की.

दर्शकों के लिए प्रेरणादायक शो

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसमें आचार्य लोकेश मुनि, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मनोज मुंतशिर ने भाग लिया. मंच पर पीएम मोदी की जीवन यात्रा को संगीत, कविता, और दृश्यों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जो दर्शकों के लिए प्रेरणादायक रहा. इस दौरान वहां हजारों दर्शक एकत्रित हो गए थे.

acharya lokesh muni

आचार्य लोकेश मुनि ने ट्वीट कर इस आयोजन की सराहना की और सभी सहयोगियों को बधाई दी. इस प्रस्तुति में पीएम मोदी के नेतृत्व और देशभक्ति की भावना को रेखांकित किया गया, जो दर्शकों में जोश भर गया.

बड़े शहरों में भी होंगे आयोजन

इस कार्यक्रम का आनंद हज़ारों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने लिया, जिसमें तालियों की गूंज से स्टेडियम गूंज उठा. मनोज मुंतशिर ने घोषणा की कि यह प्रस्तुति मल्टी-सिटी टूर के रूप में मुंबई, पटना, वाराणसी जैसे शहरों में भी आयोजित होगी. इस आयोजन ने न केवल सांस्कृतिक प्रस्तुति के रूप में अपनी छाप छोड़ी, बल्कि मोदी की अनकही कहानी को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास भी किया.

यह भी पढ़िए: Global Peace: कजाकिस्तान में World Religion Congress को संबोधित करेंगे आचार्य लोकेश मुनि, विश्‍व में शांति-सद्भाव पर होगी चर्चा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read