19 जुलाई को गोपाल दास नीरज की पुण्यतिथि है.
नीरज सम्मान समारोह 2025: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रायसीना रोड स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की 7वीं पुण्यतिथि पर ‘निरंतर नीरज’ (Nirantar Neeraj) कार्यक्रम आयाजित होगा. यह कार्यक्रम 19 जुलाई 2025 को शाम 6:30 बजे से शुरू होगा, जिसका आयोजन हिंदी अकादमी और महाकवि गोपालदास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है.
इस अवसर पर कवि गोपाल दास ‘नीरज’ की साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को याद किया जाएगा. कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय मुख्य अतिथि होंगे, जिन्होंने पिछले वर्ष भी कवि गोपाल दास ‘नीरज’ को श्रद्धांजलि दी थी और उनके साथ हुई अपनी आखिरी मुलाकात की यादें भी साझा की थीं.
महाकवि गोपाल दास नीरज की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम नीरज सम्मान समारोह 2025 में सुप्रसिद्ध एक्टर विनीत सिंह शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने महाकवि गोपाल दास नीरज फॉउंडेशन ट्रस्ट के संरक्षक और भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय का आभार जताया है। कार्यक्रम का आयोजन… pic.twitter.com/zFwNSSo4BL
— Bharat Express (@BhaaratExpress) July 17, 2025
ये हस्तियां लेंगी कार्यक्रम में भाग
शनिवार को होने जा रहे कार्यक्रम में देश की सुप्रसिद्ध हस्तियां शिरकत करेंगी, जिनमें प्रसून जोशी (कवि, गीतकार और मैककैन वर्ल्ड ग्रुप इंडिया के सीईओ), समीर अनजान (गीतकार), बोनी कपूर (फिल्म निर्माता) और विनीत सिंह (गायक, सारेगामापा सिंगिंग सुपरस्टार रनरअप) शामिल हैं.
गायक और अभिनेता विनीत सिंह ने कार्यक्रम के लिए महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट के संरक्षक उपेन्द्र राय का आभार जताया है. कार्यक्रम में आने वाली सभी शख्सियतें कवि गोपाल दास ‘नीरज’ की काव्य और सिनेमा में की गई अमूल्य देन को सम्मान देंगी.

यह भी पढ़िए: नीरज सम्मान समारोह में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय का संबोधन, महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ को ऐसे किया याद
नीरज सम्मान 2025 अलंकरण
विनीत सिंह ने एक वीडियो संदेश में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय और महाकवि गोपालदास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट का धन्यवाद किया, जो इस आयोजन को भव्य बनाने में जुटे हैं. इस आयोजन से उम्मीद है कि नई पीढ़ी महाकवि गोपाल दास नीरज के साहित्य और गीतों से प्रेरणा लेगी. कार्यक्रम में नीरज सम्मान 2025 अलंकरण भी प्रदान किया जाएगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के योगदान को मान्यता दी जाएगी.
यह भी पढ़िए: महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ के साथ जावेद अख्तर ने बताया दिल का रिश्ता, बोले- वो मेरी जिंदगी में पिरोए हुए हैं
सांस्कृतिक और साहित्यिक महत्व
यह आयोजन न केवल नीरज की स्मृति को समर्पित होगा, बल्कि हिंदी साहित्य और सिनेमा के संगम को भी दर्शाएगा. इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज एक मंच पर आएंगे, जो नीरज की विरासत को आगे बढ़ाने का संदेश देगा. उपस्थित अतिथियों में पद्मभूषण सुरेंद्र शर्मा, मुकेश खन्ना, विश्वास सांगर, और अन्य साहित्यकार भी शामिल होंगे, जो इस आयोजन को और विशेष बनाएंगे.
यह भी पढ़िए: दिल्ली: कवि और गीतकार गोपाल दास ‘नीरज’ की छठी पुण्यतिथि पर आज होगा ‘नीरज सम्मान समारोह’, जावेद अख्तर होंगे सम्मानित
गोपाल दास ‘नीरज’: एक परिचय
कवि गोपाल दास ‘नीरज’ का जन्म 4 जनवरी 1925 को इटावा के पुरावली गांव में हुआ था. हिंदी सिनेमा में उनके गीत, जैसे ‘लिखे जो खत तुझे’ (प्रेम पुजारी), ‘ए भाई! जरा देख के चलो’ (मेरा नाम जोकर), और ‘काल का पहिया घूमे रे भइया’ (चंदा और बिजली), आज भी लोकप्रिय हैं. उन्हें 1991 में पद्मश्री, 2007 में पद्मभूषण, और 1994 में यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया गया. नीरज का निधन 19 जुलाई 2018 को हुआ था. अब उनकी पुण्यतिथि पर होने वाला आयोजन उनकी यादों को जीवंत रखेगा.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




