Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान बोले- बहनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’

Ladli Behna Yojana:  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, मध्यप्रदेश की एक करोड़ 25 लाख बहनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली है.

सीएम शिवराज सिंह चौहान

सीएम शिवराज सिंह चौहान

Ladli Bahana Yojana:  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, मध्यप्रदेश की एक करोड़ 25 लाख बहनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली है. यह योजना शोधार्थियों के लिए भी विषय बनेगी. योजना का इंपेक्ट असिस्मेंट करवाया जाएगा. योजना के प्रभाव अध्ययन और अनुसंधान की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होंगे. उन्होंने कहा कि योजना प्रशासनिक दक्षता और समस्त अमले के परिश्रम का उदाहरण है. अधिकारी, कर्मचारियों के प्रयास सराहनीय हैं. प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं को प्रतिमाह लाभान्वित करने की यह पहल अन्य राज्यों के लिए भी एक दृष्टांत है. योजना की घोषणा, औपचारिक शुभारंभ, योजना के लिए पात्र बहनों को विभिन्न माध्यमों से जानकारियां देने से लेकर सारी गतिविधियों का दस्तावेजीकरण भी किया जाएगा.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के संबंध में अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे.  मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास दीपाली रस्तोगी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे. मुख्यमंत्री शिवराज ने कमिश्नर्स के अलावा इन्दौर, बड़वानी, विदिशा, शहडोल, उमरिया, भिण्ड, छतरपुर, सीहोर, सीधी, छिंदवाड़ा, रीवा और मुरैना कलेक्टर्स से भी योजना की तैयारियों पर चर्चा की. राज्य मंत्रि-परिषद के सदस्य भी बैठक से वर्चुअली जुड़े.

जबलपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

शिवराज सिंह चौहान ने 10 जून को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के राशि वितरण के जबलपुर में हो रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की. जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड पर 10 जून को शाम 6 बजे मुख्यमंत्री चौहान बहनों के खाते में राशि डालेंगे. राज्य स्तरीय कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है. प्रदेश के सभी जिलों में इस कार्यक्रम का प्रसारण होगा. ग्राम और वार्ड स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए गए. कलेक्टर्स ने जानकारी दी कि सभी स्थानों पर उत्साह का माहौल है. योजना के स्वीकृति-पत्रों का वितरण का कार्य व्यवस्थित रूप से हुआ है. 8 जून को लाड़ली बहना ग्राम सभाओं में बड़ी संख्या में बहनों ने भागीदारी की. 10 जून के कार्यक्रम में ढोल, आतिशबाजी, घरों में दीपक जलाने और मिष्ठान वितरण से उमंग और आनंद का प्रदर्शन किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अमले और जन-प्रतिनिधियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि 10 जून के कार्यक्रम की बेहतर तैयारी करें. जिलों का प्रशासनिक अमला बधाई का पात्र है. जन-प्रतिनिधियों द्वारा भी योजना के प्रचार-प्रसार और पात्र बहनों का मनोबल बढ़ाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाई गई है. प्रदेश में 8 जून को ग्राम सभाओं में बहनों की व्यापक भागीदारी प्रशंसनीय है. इसी तरह 10 जून के कार्यक्रम भी व्यवस्थित होना चाहिए. जहां आमंत्रण देने का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण नहीं हुआ हो, वहां घर-घर जाकर पीले चावल देकर बहनों को आमंत्रित किया जाए. राज्य स्तरीय कार्यक्रम के प्रसारण की समुचित व्यवस्था की जाए.
-भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital