Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Mahakumbh 2025: CM योगी ने 54 मंत्रियों के साथ लगाई संगम में डुबकी, कैबिनेट मीटिंग में 7 जिलों का नया धार्मिक सर्किट बनाने का ऐलान

Prayagraj Mahakumbh: सीएम योगी ने महाकुंभ 2025 में कैबिनेट के साथ त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई और 7 जिलों में नया धार्मिक सर्किट बनाने की घोषणा की. साथ ही, प्रवासी पक्षियों को दाना भी खिलाया.

CM Yogi in Prayagraj Kumbh
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

CM Yogi In Mahakumbh: प्रयागराज आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज धर्मनगरी में एक विशेष कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की. इसके बाद उन्होंने महाकुंभ में सभी मंत्रियों के साथ त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाई. उनके स्नान के दौरान वहां हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे. वहां पुख्ता सुरक्षा-व्यवस्था की गई.

अब तक सीएम योगी कई दफा प्रयागराज महाकुंभ में गए हैं. सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक, अब तक 9.24 करोड़ से अधिक श्रद्धालु यहां स्नान कर चुके हैं.

मंत्रियों के साथ संगम तट पर CM

सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके कैबिनेट मंत्रियों ने एक विशेष नाव पर सवार होकर संगम तट पर स्नान किया. इस अवसर पर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक समेत अन्य मंत्रियों ने भी भाग लिया.

प्रवासी पक्षियों को दाने चुगाए

सीएम योगी ने महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में प्रवासी पक्षियों को दाने चुगाए. यह उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति दिखाए गए एकजुटता का प्रतीक था.

7 जिलों से बनेगा धार्मिक सर्किट 

महाकुंभ के दौरान योगी आदित्यनाथ ने 7 जिलों में एक नया धार्मिक सर्किट बनाने की घोषणा की, जिससे उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. इसके अलावा CM योगी ने गंगा एक्सप्रेसवे के बारे में भी जानकारी दी.

उन्होंने कहा, “गंगा एक्सप्रेसवे को चित्रकूट से जोड़ने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा. गंगा नदी पर 6 लेन का पुल बनाया जा रहा है. प्रयागराज को झूसी से जोड़ने के लिए एक और चार लेन का पुल बनाया जाएगा. यमुना नदी पर एक और सिग्नेचर ब्रिज बनाया जाएगा.”

यह भी पढ़िए: स्वामी अवधेशानंद गिरी ने की योगी आदित्यनाथ की सराहना, कहा- ‘उनका संकल्प महाकुंभ को विश्वव्यापी मान्यता दिलाने वाला’

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital