Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संगम में लगाई पावन डुबकी

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार सुबह महाकुम्भ में त्रिवेणी संगम में स्नान कर पूजा अर्चना की. उन्होंने मां गंगे की पूजा अर्चना और भगवान महादेव का अभिषेक किया.

CM भजन लाल शर्मा

CM Bhajan Lal Sharma

महाकुंभनगर, 19 जनवरी: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार सुबह महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में स्नान कर पूजा अर्चना की. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार देर रात महाकुंभ मेला क्षेत्र में सेक्टर 7 स्थित राजस्थान पवेलियन पहुंचे. सुबह बोट से त्रिवेणी संगम का अवलोकन किया.

 सीएम योगी की प्रशंसा की

मुख्यमंत्री ने त्रिवेणी संगम घाट पर पावन डुबकी लगाने के बाद मां गंगे की पूजा अर्चना, भगवान महादेव का दूध एवं गंगा जल से अभिषेक भी किया. CM ने मां गंगे की आरती की और बड़े हनुमान जी के दर्शन भी किए. उन्होंने महाकुंभ के महाआयोजन को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और उन्हें इस आयोजन के कुशल संचालन के लिए बधाई दी.

इससे पहले, मुख्यमंत्री शर्मा का शनिवार देर रात प्रयागराज एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने महाकुंभ में बने राजस्थान मंडप का अवलोकन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजस्थान के विभिन्न जनपदों से आए श्रद्धालुओं से भी भेंट की.

ये भी पढ़ें: Maha Kumbh: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए 25 हजार नए राशन कार्ड, 35 हजार से ज्यादा गैस सिलेंडर रिफिल कराए गए

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital