Bharat Express DD Free Dish

10 करोड़ में बनी इस फिल्म ने मेकर्स की भर दी थी झोली, ऑस्कर में भी आया था नाम

आज के समय में हिंदी सिनेमा की फिल्मों का बजट पहले की फिल्मों से बहूत बढ़ चुका है, लेकिन हिंदी सिनेमा में कई ऐसी भी फिल्में है जिनका बजट न केवल काफी कम था

आज के समय में हिंदी सिनेमा की फिल्मों का बजट पहले की फिल्मों से बहूत बढ़ चुका है, लेकिन हिंदी सिनेमा में कई ऐसी भी फिल्में है जिनका बजट न केवल काफी कम था बल्कि उन फिल्मों ने कम बजट होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़फाड़ कमाई भी की. ऐसी ही एक फिल्म 2010 में आई थी. आइए जानते है वो कौन सी फिल्म है.

13 अगस्त, 2010 में आई इस फिल्म का नाम पीपली लाइव है जो एक व्यंग्यात्मक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी. ये फिल्म आमिर खान ने प्रोड्यूस किया था.

यह फिल्म भारतीय सिनेमा का अनोखा और व्यंगिक फिल्म है, जो गांव के किसानों की आत्महत्या एवं वहां के मीडिया-पॉलिटिक्स के विषय को उजागर करता है.

इस फिल्म में कई दिग्गज कलाकार थे जिनके अभिनय ने इस फिल्म में जान भर दी. उस समय इस फिल्म के बड़े पर्दे पर रिलीज होते ही ये फिल्म दर्शकों बीच छा गई.

इस फिल्म का नाम 83वें ऑस्कर के लिए भा चुना गया. हालांकि ये जीत नहीं सकी लेकिन ऑस्कर में नॉमिनेट होने पर इस फिल्म नें खूब वाहवाही लूटी थी.

इस फिल्म की कहानी और कलाकारों के शानदार अभिनय ने इस फिल्म को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी दिलाए.

आपको बता दें की इस फिल्म का बजट महज 10 करोड़ ही था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 46.85 करोड़ की शानदार कमाई की थी.

ये भा पढ़ें: ‘Saiyaara’ का रोमांटिक सफर, रील नहीं रियल लोकेशनों पर बसी है कहानी, तस्वीरों से जानें ये खूबसूरत लोकेशन्स

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read