Bharat Express DD Free Dish

60-70 के दशक की एक्ट्रेस नाजिमा का 77 साल की उम्र में हुआ निधन, 50 सालों से थी गायब

नाजिमा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1954 में आई फिल्म बिराज बहू से चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी जिसके बाद साल 1958 में वह प्रिंसेस साबा में बतौर एक्ट्रेस नजर आईं थी.

अगर हम 60-70 के दशक की टॉप एक्ट्रेस की बात करें तो उनमें नाजिमा का नाम भी शामिल है.

नाजिमा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1954 में आई फिल्म बिराज बहू से चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी जिसके बाद साल 1958 में वह प्रिंसेस साबा में बतौर एक्ट्रेस नजर आईं थी.

नाजिमा ने अपनी अधिकतर फिल्मों में सपोर्टिंग रोल ही किए है जिनमें उन्होंने एक्टर या फिर एक्ट्रेस की बहन का किरदार निभाया है जिसके कारण उन्हें रेसिडेंट सिस्टर के नाम से जाना जाने लगा.

1964 में आई प्रमोद चक्रवर्ती की फिल्म जिद्दी से इन्हें एक नई पहचान मिली. जिसके बाद उन्होंनें दो बीघा जमीन और देवदास जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से खूब वाहवाही बटौरी.

27 साल की उम्र में इनकी मौत की भी खबर उड़ी जिसमें कहा जाने लगा कि कैंसर की चपेट में आकर उनका निधन हो गया लेकिन फिर तबस्सुम टॉकीज के एक एपिसोड में तबस्सुम ने नाजिमा के जीवित होने की जानकारी दी थी.

1975 में वो अचानक से पर्दे पर से गायब हो गई जिसके बाद उनके बारे में किसी को कोई खबर नहीं थी और वो 50 सालों से गुमनामी की जिंदगी जी रही थी. लेकिन अब उनका निधन हो गया है.

ये बी पढ़ें: Sonu Nigam Birthday Special: सुरों के सिरमौर की अनसुनी कहानी, जब गाते-गाते बह निकला खून, ‘सारेगामा’ ने बनाया घर-घर का नाम

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read