Bharat Express DD Free Dish

70 के दशक की वो सबसे मंहगी एक्ट्रेस जो जन्म से थी मुस्लिम, हिंदू नाम से मिला हिंदी सिनेमा में पहचान

हिंदी सिनेमा में कई ऐसी एक्ट्रेस हुई हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ के लिए हमेशा सुर्खियों में बनी रही हैं. इन्हीं में से एक एक्ट्रेस हैं, जिनका असल जीवन काफी अनलकी रहा है.

हिंदी सिनेमा में कई ऐसी एक्ट्रेस हुई हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ के लिए हमेशा सुर्खियों में बनी रही हैं. इन्हीं में से एक एक्ट्रेस हैं, जिनका असल जीवन काफी अनलकी रहा है. इन्हे प्यार में कई धोखे मिले और जब शादी हुई तो उससे भी उन्हे धोखा ही मिला. आइए जानते है इस पॉपुलर एक्ट्रेस के बारे में.

हम बात कर रहे है 70 से 80 दशक की पॉपुलर बॉलिवुड एक्ट्रेस रीना रॉय की जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटी बजट वाली फिल्मों से किया.

रीना का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था. उनके पिता का नाम सादिल अली और मां का नाम शारदा रॉय था.

रीना का असली नाम सायरा अली था. हालांकि माता-पिता के तलाक के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर रूपा रॉय रख लिया था, जिसके बाद एक डायरेक्टर बी.आर. इशारा ने इनका नाम रीना रॉय रख दिया.

रीना ने अपने अभिनय से जानी दुश्मन, नागिन, अर्पण, नसीब, सनम तेरी कसम जैसी कई फिल्मों को हिट किया जिनके किरदार आज याद किए जाते हैं.

रीना ने 1976 में शत्रुघ्न सिन्हा के साथ आई फिल्म कालिचरण से ऊंचाइयों को छुआ और यह भी सर्खियों में आया की उनका शत्रुघ्न सिन्हा के साथ अफेयर भी था.

हालांकि बाद में शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम से शादी कर ली, जिसके बाद रीना ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी कर ली, लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा समय चला नहीं और दोनों के बीच दरार आ गई.

ये भी पढ़ें: 60-70 के दशक की एक्ट्रेस नाजिमा का 77 साल की उम्र में हुआ निधन, 50 सालों से थी गायब

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read