Bharat Express DD Free Dish

Hair Growth Tips: अगर आपको भी चाहते है खूबसूरत, लंबे और घने बाल तो अपनी डायट में शामिल करे ये 5 विटामिन, सिर्फ 2 हफ्ते में दिखेगा जादू

सही विटामिन और सही डायट से बालों की ग्रोथ, मजबूती और चमक वापस लाई जा सकती है. आइए जानते हैं कौन से 5 जरूरी विटामिन्स बालों को हेल्दी बनाते हैं.

Hair Growth Tips-Hair Care-Healthy Hair

Hair Growth Tips: हम सब चाहते हैं कि बाल लंबे, घने और चमकदार दिखें. लेकिन आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी, टेंशन और गड़बड़ खानपान की वजह से बालों की हालत बिगड़ जाती है. बाल झड़ना, पतले होना या बेजान दिखना सिर्फ बाहर की देखभाल की वजह से नहीं होता, बल्कि कई बार शरीर में विटामिन्स की कमी भी इसके पीछे होती है. सही विटामिन और सही डायट से बालों की ग्रोथ, मजबूती और चमक वापस लाई जा सकती है. आइए जानते हैं कौन से 5 ज़रूरी विटामिन्स बालों को हेल्दी बनाते हैं.

बायोटिन को हेयर विटामिन भी कहा जाता है. यह केराटिन प्रोटीन बनाने में मदद करता है, जो बालों को मजबूत और हेल्दी बनाता है. बायोटिन की कमी से बाल टूटने और रूखेपन की समस्या होती है. इसे अंडे, नट्स, बीज, सैल्मन मछली और शकरकंद से पाया जा सकता है.

अगर आपको ज्यादा हेयर फॉल या गंजेपन जैसी दिक्कत हो रही है तो इसका कारण विटामिन D की कमी हो सकती है. यह नए हेयर फॉलिकल्स बनने में मदद करता है. इसका सबसे आसान स्रोत है रोजाना 15-20 मिनट धूप लेना. इसके अलावा फैटी फिश, मशरूम और दूध से भी विटामिन D मिलता है.

विटामिन E खून का संचार बढ़ाता है और जड़ों तक पोषण पहुंचाता है. इससे बाल तेजी से बढ़ते हैं और टूटने-झड़ने की समस्या कम होती है. बादाम, सूरजमुखी के बीज, पालक और एवोकाडो में यह भरपूर मात्रा में मिलता है. चाहें तो विटामिन E ऑयल सिर पर लगा सकते हैं, लेकिन खाने से इसका असर ज्यादा अच्छा होता है.

बालों को चमकदार और मजबूत बनाने के लिए विटामिन A जरूरी है. यह स्कैल्प में नेचुरल ऑयल (सेबम) बनाने में मदद करता है, जिससे बाल सूखे और बेजान नहीं दिखते. गाजर, पालक, शकरकंद और हरी पत्तेदार सब्जियां इसके अच्छे स्रोत हैं. ध्यान रखें, ज्यादा विटामिन A लेने से उल्टा बाल झड़ भी सकते हैं.

विटामिन C बालों में कोलेजन बनाने में मदद करता है और उन्हें अंदर से मजबूत करता है. यह शरीर में आयरन को भी बेहतर तरीके से अवशोषित कराता है, जिससे हेयर फॉल कम होता है. संतरा, अमरूद, स्ट्रॉबेरी, शिमला मिर्च और ब्रोकोली में विटामिन C भरपूर मिलता है.

सप्लीमेंट्स काम आते हैं लेकिन सबसे अच्छा तरीका है विटामिन्स को खाने से लेना. रोजाना डायट में ताजे फल, हरी सब्जियां, अंडे, मछली और नट्स शामिल करें. अगर फिर भी समस्या बनी रहती है तो डॉक्टर से जांच करवाकर सप्लीमेंट लें. बाल धीरे-धीरे बढ़ते हैं, इसलिए धैर्य रखें और सही खानपान के साथ तनाव कम करें, अच्छे रिजल्ट ज़रूर मिलेंगे.

ये भी देखें- South India Tourism: अगर सितंबर के महीने में हैं साउथ इंडिया धूमने का प्लान तो इन 5 जगहों को बिल्कुल न करें मिस, खूबसूरत नजारे देख रह जाएंगे दंग

Also Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read