Bharat Express DD Free Dish

South India Tourism: अगर सितंबर के महीने में हैं साउथ इंडिया धूमने का प्लान तो इन 5 जगहों को बिल्कुल न करें मिस, खूबसूरत नजारे देख रह जाएंगे दंग

साउथ इंडिया सितंबर में अपने सबसे खूबसूरत रंग में होता है. पहाड़ों की धुंध, झीलों की शांति और तटीय शहरों की रौनक इसे ट्रैवलर्स के लिए स्वर्ग बना देती है.

South India Tourism: सितंबर का महीना ट्रैवलर्स के लिए किसी तोहफ़े से कम नहीं होता. बारिश की नमी और ठंडी हवाओं के बीच साउथ इंडिया की खूबसूरत जगहें अपने रंग-रूप में और निखर जाती हैं. इस समय यहां घूमना न सिर्फ़ आरामदायक होता है बल्कि यहां का नेचर और कल्चर दोनों ही ट्रिप को यादगार बना देते हैं. आइए जानते हैं ऐसी 5 जगहें, जो सितंबर में घूमने के लिए परफेक्ट हैं.

केरल के इडुक्की जिले में बसा मुन्नार अपने अनंत चाय बागानों और हरियाली के लिए मशहूर है. सितंबर में यहां हल्की-हल्की बूंदाबांदी और पहाड़ियों पर छाई धुंध इस जगह को और भी जादुई बना देती है. प्रकृति प्रेमियों के लिए यह एक स्वर्ग है. घूमने लायक जगहें: एराविकुलम नेशनल पार्क, मट्टुपेट्टी डैम और टी म्यूजियम.

तमिलनाडु का कोडाइकनाल हिल स्टेशन अपने शांत वातावरण और खूबसूरत झीलों के लिए जाना जाता है. सितंबर में यहां का मौसम इतना सुहावना होता है कि आप पूरे दिन झील किनारे बैठकर नज़ारों का आनंद ले सकते हैं. यहां ट्रेकिंग और बोटिंग का मज़ा लेना बिल्कुल मिस न करें. मुख्य आकर्षण: कोडाइकनाल लेक, ब्रायंट पार्क और पिलर रॉक्स.

अगर आपको इतिहास पसंद है तो हम्पी आपके लिए कर्नाटक का हम्पी परफेक्ट जगह है. यह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट अपने भव्य मंदिरों और विजयनगर साम्राज्य के खंडहरों के लिए प्रसिद्ध है. सितंबर का मौसम यहां घूमने और पुराने किलों की खोज करने के लिए सबसे अच्छा रहता है. खास अनुभव: मतंगा हिल से डूबते सूरज का नजारा देखना.

फ्रेंच आर्किटेक्चर और रंग-बिरंगी गलियों से भरा पुडुचेरी एक अनोखा तटीय शहर है. यहां के समुद्र तट बेहद शांत हैं और आपको सुकून का अहसास कराते हैं. योग और मेडिटेशन करने वालों के लिए यह जगह किसी रिट्रीट से कम नहीं है. घूमने लायक जगहें: प्रोमेनेड बीच, ऑरोविले और पराडाइज बीच.

केरल का कोच्चि एक ऐसा शहर है जहां आपको इतिहास और मॉडर्न लाइफ दोनों का सुंदर मिश्रण देखने को मिलेगा. सितंबर में यहां का मौसम घूमने-फिरने के लिए बिल्कुल सही होता है. यहां के लोकल मार्केट्स और सी-फूड भी आपके ट्रिप को खास बना देंगे. हॉटस्पॉट्स: फोर्ट कोच्चि, ज्यू टाउन और मरीन ड्राइव.

ये भी देखें- Sadbhavana Diwas 2025: पसंद नहीं थी पॉलिटिक्स, फिर भी बने प्रधानमंत्री! राजीव गांधी की जयंती पर जानें अनसुने किस्से

Also Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read