Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Sandeep Patil: क्रिकेट के चौके-छक्कों से लेकर बॉलीवुड तक, पहले टीम इंडिया के लिए खेले और बन गए कोच, जानें क्रिकेटर का रोमांचक सफर

6 फीट लंबे और घनी दाढ़ी वाले संदीप पाटिल सिर्फ क्रिकेट मैदान तक सीमित नहीं रहे. 1983 वर्ल्ड कप के हीरो रहे पाटिल ने बॉलीवुड, कोचिंग और चयन समिति में भी अपनी छाप छोड़ी. उनका जीवन क्रिकेट से आगे कई रंगों से सजा रहा.

sandeep patil

Sandeep Patil सिर्फ मैदान पर चौके-छक्के लगाने वाले क्रिकेटर ही नहीं थे, बल्कि उनकी शख़्सियत कई रंगों से भरी हुई थी. 6 फीट 1 इंच लंबे, घनी दाढ़ी और शानदार कपड़ों के शौक़ीन पाटिल ने क्रिकेट के साथ-साथ बॉलीवुड, बिज़नेस और कोचिंग में भी अपनी पहचान बनाई. 18 अगस्त 1956 को मुंबई में जन्मे पाटिल का सफर सिर्फ बल्ले और गेंद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने संगीत और वाइल्ड लाइफ़ से भी गहरा रिश्ता बनाया.

संदीप पाटिल ने 1980 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया और उसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में कदम रखा. उनके शॉट्स की ताक़त और आत्मविश्वास ने उन्हें जल्दी ही फैन फेवरिट बना दिया.

संदीप पाटिल 1983 की वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा थे. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उनकी 32 रन की पारी भारत की जीत की नींव बनी.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में गेंद लगने के बाद संदीप पाटिल को स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा, लेकिन टीम को बचाने के लिए उन्होंने दोबारा बल्लेबाज़ी की. यह जज़्बा ही उन्हें खास बनाता है.

क्रिकेट छोड़ने के बाद पाटिल कोच बने. 2003 वर्ल्ड कप में उनकी कोचिंग में केन्या ने इतिहास रचते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया.

2012 से 2016 तक वो बीसीसीआई की चयन समिति के अध्यक्ष रहे. उनके कार्यकाल में भारत ने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीती और कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला.

ये भी देखें- 10 करोड़ में बनी इस फिल्म ने मेकर्स की भर दी थी झोली, ऑस्कर में भी आया था नाम

Also Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital