Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bigg Boss 12 फेम Saba Khan ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, यहां देखें

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 12 से पहचान बनाने वाली सबा खान ने जोधपुर के बिजनेसमैन वसीम नवाब संग निकाह कर लिया. शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

Bigg Boss 12 फेंम Saba Khan ने रचाई शादी, शेयर की तस्वीरें

Bigg Boss 12 से पहचान बनाने वाली Saba Khan अब अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत कर चुकी हैं. रियलिटी शो में अपनी बहन सोमी खान के साथ नजर आईं सबा ने हाल ही में जोधपुर के बिजनेसमैन वसीम नवाब से निकाह कर लिया. यह शादी बेहद निजी अंदाज़ में हुई, जिसमें परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल रहे. सोशल मीडिया पर सबा ने खुद अपनी शादी की तस्वीरें साझा कीं और एक इमोशनल नोट के जरिए फैन्स को यह खुशखबरी दी. आइए तस्वीरों के साथ जानते हैं उनकी शादी और जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें.

बिग बॉस 12 फेम सबा खान अब मिसेज़ सबा नवाब बन चुकी हैं. उन्होंने जोधपुर में बिजनेसमैन वसीम नवाब से निकाह किया. वसीम का ताल्लुक एक पुराने नवाब खानदान से है, जिसकी सांस्कृतिक विरासत काफी समृद्ध मानी जाती है. शादी का पूरा माहौल बेहद सादगी और खुशियों से भरा रहा. करीबी रिश्तेदारों और परिवार की मौजूदगी में यह खास दिन हमेशा के लिए सबा की जिंदगी में यादगार बन गया.

निकाह के बाद सबा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक दिल को छू लेने वाला संदेश भी लिखा. सबा ने लिखा कि कुछ नेमतें ऐसी होती हैं जिन्हें इंसान सही समय आने तक छुपाकर रखता है. अब वह अपनी जिंदगी का यह नया अध्याय फैन्स के साथ शेयर कर रही हैं और सभी से दुआएं चाहती हैं. उनकी इस पोस्ट पर फैन्स ने भी दिल खोलकर प्यार लुटाया.

Bigg Boss Saba Khan: सबा की शादी में उनकी बहन सोमी खान भी पूरे जोश के साथ शामिल हुईं. दोनों बहनें बिग बॉस 12 के समय से ही दर्शकों की चहेती रही हैं. सोमी खुद पिछले साल अपनी शादी की वजह से सुर्खियों में रही थीं, जब उन्होंने आदिल खान से निकाह किया था. इस बार सबा के निकाह में बहन का साथ उन्हें और भी खास महसूस कराता नजर आया.

सबा की शादी की तस्वीरें सामने आते ही टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई दोस्तों और सेलेब्स ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. एक्ट्रेस फलक नाज़ ने लिखा– माशाअल्लाह बहुत-बहुत मुबारक सबा, अल्लाह तुम्हें ढेर सारी खुशियां दे. वहीं शिरीन मिर्ज़ा ने भी कमेंट कर लिखा– मुबारक मुबारक. फैन्स ने भी कमेंट सेक्शन में ढेरों प्यार और आशीर्वाद बरसाए.

Bigg Boss Saba Khan: सबा खान का जन्म 26 जुलाई 1992 को जयपुर, राजस्थान में हुआ था. उनकी जिंदगी उतनी आसान नहीं रही, क्योंकि उनके पिता उनकी पढ़ाई के खिलाफ थे और बाद में परिवार को छोड़कर चले गए. इसके बावजूद सबा ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी शिक्षा पूरी की. उन्होंने कोटा से पढ़ाई की और फिर टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा. बिग बॉस 12 में बहन सोमी के साथ “विचित्र जोड़ी” के तौर पर एंट्री लेकर सबा ने अपनी सादगी और मजबूती से सभी का दिल जीत लिया था. अब निकाह के बाद फैन्स उन्हें जिंदगी के नए सफर के लिए ढेरों दुआएं दे रहे हैं.

ये भी देखें- Hair Growth Tips: अगर आपको भी चाहते है खूबसूरत, लंबे और घने बाल तो अपनी डायट में शामिल करे ये 5 विटामिन, सिर्फ 2 हफ्ते में दिखेगा जादू

Also Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital