Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Big Boss 19: सबसे कम उम्र की अमीर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, कमा रही है करोड़ों, अब बिग बॉस के घर में है बंद

तान्या मित्तल न केवल फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बल्कि एक सफल बिजनेस वुमन भी हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत मात्र 500 रुपये से किया था.

Big Boss 19: बिग बॉस का नया सीजन अब शुरू हो चुका है जिसमें कई नए चेहरे देखने को मिल रहें है. टॉक ऑफ द टाउन बने इस शो में टीवी से लेकर सोशल मीडिया और सिंगिंग जगत के कई चेहरे पहुचें हुए है. ऐसे में महाकुंभ से वायरल हुईं मॉडल और सोशल मीडिया की फेमस इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल अब बिग बॉस 19 के घर में बंद जो सबसे कम उम्र की अमीर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कही जाती है. आइए जानते है इनके लाइफस्टाइल के बारे में.

तान्या मित्तल न केवल फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बल्कि एक सफल बिजनेस वुमन भी हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत मात्र 500 रुपये से किया था.

बिग बॉस सीजन 19 में पहुंची तान्या मित्तल सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और बिजनेस वुमन तो है ही साथ मे इन्होंने मिस एशिया टूरिज्म यूनिवर्स 2018 का खिताब भी जीत चुकी है. तान्या अपने सोशल मीडिया वीडियो के जरिए यूपी और एमपी टूरिज्म का प्रचार करती हैं.

तान्या का जन्म 27 सितंबर 1998 में मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ है, जहां पर उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की. 12 पास करने के बाद तान्या ने  चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्चर से ग्रेजुएशन किया.

अपने कॉलेज टाइम में तान्या सदर बाजार से सामान खरीद कर अपने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बेचा करती थी. उन्होंने हैंडमेड लव नाम से एक बिजनेस भी शुरू किया था जिसमें वो हैंड क्राफ्टेड फोटो फ्रेम, गिफ्ट कार्ड, की रिंग जैसे चीजें बनाती थीं.

तान्या ने साल 2017 में खुद का बिजनेस शुरू किया और साल 2018 में फैशन इंडस्ट्री में कदम रखते हुए लेबनान में 12 दिनों तक चले मुकाबले में 16 राउंड पार कर 31 देशों की मॉडल्स को पछाड़ मिस टूरिज्नम एशिया का खिताब जीता.

आपको बता दें कि तान्या ने 200 से ज्यादा लड़कियों को गोद लिया है और उनकी एजुकेशन की जिम्मेदारी वह उठा रही हैं. साथ ही उन्होंने अपनी फैक्ट्री के जरिए कई लोगों को  को रोजगार भा दिया हैं. तान्या के इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन फॉलोअर्स हैं, वहीं उनके यूट्यूब चैनल पर 68.7 हजार सब्सक्राइबर हैं.

ये भी पढ़ें: शादी के 2 साल बाद पेरेंट्स बनने वाले हैं Parineeti- Raghav, कपल ने फैंस के साथ इस खास अंदाज में शेयर की PHOTOS

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital