Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ऐसी फिल्म जिसका बॉक्स ऑफिस पर निकला दिवाला, ओटीटी पर आते ही मचा दिया धमाल, 5 दिनों से बनी हुई नंबर 1

अभी तक ऐसी कई फिल्में हुई हैं जो पर्दे पर बहुत ही बुरी तरह से पिट गई, लेकिन उन्हें ओटीटी पर रिलीज किया गया तो उन्होंने उसपर गर्दा मचा दिया. ऐसी ही एक फिल्म इसी साल रिलीज हुई जो बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप हो गई.

अभी तक ऐसी कई फिल्में हुई हैं जो पर्दे पर बहुत ही बुरी तरह से पिट गई, लेकिन उन्हें ओटीटी पर रिलीज किया गया तो उन्होंने उसपर गर्दा मचा दिया. ऐसी ही एक फिल्म इसी साल रिलीज हुई जो बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप हो गई, लेकिन ओटीटी पर आते ही केवल कुछ दिनों में ही ट्रेंड करने लगी. आइए जानते है इस फिल्म के बारे में.

इस फिल्म का नाम जनकी वी वर्सेस स्टेट ऑफ केरल है, जो अभी पिछले महीने 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. लेकिन ये फिल्म बड़े पर्दे पर दर्शको के दिलों को जीतने में नाकाम हो गई. हालांकि, ओटीटी पर आते ही ये फिल्म महज 5 दिनों में ही नंबर 1 पर ट्रेंड करने लगी.

इस फिल्म की कहानी बहुत ही सेंसिटिव और दर्शकों को अंदर से झकझोरने वाली है, जो एक आम आईटी प्रोफेशनल की जिंदगी पर बेस्ड है जिसकी जिंदगी अचानक से एक घटना के कारण बदल जाती है.

इस फिल्म की कहानी को प्रवीन नारायण ने लिखी है और इन्होंने ही इसको डायरेक्ट भी किया है. इस फिल्म में सुरेश गोपी, अनुपमा परमेश्र्वरन और श्रुति रामचंद्रन जैसे शानदार कलाकार हैं.

इस फिल्म में जनकी विद्याधरन नाम की एक लड़की का संघर्ष दिखाया गया है, जो एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो जाती है और फिर न्याय की तलाश में अदालत का दरवाजा खटखटाती है.

कोर्टरूम की बहस, सबूतों की पड़ताल और जनकी के आत्मसम्मान बचाने का जज्बा, ये सब कुछ फिल्म को बेहद इमोशनल और इसकी को कहानी असरदार बनाता है.

ये फिल्म सिनेमाघरों के बाद अब जी 5 पर स्ट्रीम हो रही है, जहां पर ये खुब लोकप्रियता और वाहवाही लूट रही है. अभी तक इसे लाखों लोगों ने देख लिया है.

ये भी पढे़ं: सस्पेंस और थ्रीलर से भरी ये फिल्म उड़ा देगी आपके होश, नहीं हटा पाऐंगे नजर

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital