Urdu Conclave 2026

Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर अपने नन्हे कान्हा को पहनाएं ये प्यारे और ट्रेडिशनल कॉस्ट्यूम, नजर नहीं हटा पायेगा पूरा स्कूल

Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी भगवान श्री कृष्ण का जन्मदिन दिवस है. ये बच्चों के लिए एक बड़ा सेलिब्रेशन है. इस दिन हर गली, मोहल्ले, घर, स्कूलों में छोटे-छोटे कान्हा और राधा रानी देखने को मिल जाते है. इस दिन हर स्कुल में ड्रेस-अप फंक्शन, झांकियां और डांस परफॉर्मेंस होती हैं

Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी भगवान श्री कृष्ण का जन्मदिन दिवस है. ये बच्चों के लिए एक बड़ा सेलिब्रेशन है. इस दिन हर गली, मोहल्ले, घर, स्कूलों में छोटे-छोटे कान्हा और राधा रानी देखने को मिल जाते है. इस दिन हर स्कुल में ड्रेस-अप फंक्शन, झांकियां और डांस परफॉर्मेंस होती हैं जिसके लिए सभी पेरेंटस् अपने बच्चों को बाल गोपाल जैसा तैयार करते है. आइए इस फोटो गैलरी से जानते है की अपने कान्हा को आप कौन से प्यारे कॉस्ट्यूम पहनाएं जिससे वह सबसे अलग और सबसे प्यारा दिखे.

सबसे सरल और सुंदर, क्लासिक पीली धोती और मोर मुकुट लुक. ये लुक बेहद ही प्यारा और ट्रेडिशनल है जिसमें पीली धोती, मोर पंख वाला मुकुट, मोतियों की माला, कमरबंद, हाथ में बांसुरी, और अगर चाहे तो हल्का सा मेकअप भी कर सकते हैं.

राजकुमार स्टाइल जिसमें आप बच्चे को नीली या सफेद रंग की रेशमी धोती या कुर्ता सेट पहना सकते हैं, साथ में मोर पंख वाला मुकुट और मोतियों की माला जो एकदम परफेक्ट और शानदार लगेगा.

आप चाहे तो रंग-बिरंगे प्रिंटेड हरे राम, हरे कृष्णा वाले कुर्ता सेट भी अपने बच्चे को पहना सकते हैं. साथ में माला, कमरबंद, हाथ में बांसुरी हो. ये काफी कंफर्टेबल होने के साथ-साथ आपके बच्चे को पूरा लुक देगा.

आप इस जन्माष्टमी अपने बच्चे को बिल्कुल सिंपल कॉस्ट्यूम पहना कर उसपर एसेसरीज जिसमें मोर मुकुट, बांसुरी, मोतियों की माला, बाजूबंद, कंगन, कमरबंद, कंधे पर पीला दुपट्टा और मटकी एड कर कंप्लीट लुक भी दे सकते है.

आप बच्चे को नटखट और माखनचोर लुक भी दे सकते है जिसमें सिंपल पीली धोती के साथ गले में मक्खन की छोटी से मटकी टांगे, सिर पर मोर मुकुट और हाथ में बांसुरी लिए हो, इस लुक को और बेहतर करने के लिए मुंह पर थोड़ सा मक्खन लगा दें. ये लुक बेहद ही क्यूट और प्यारा लगेगा.

ये भी पढ़ें:कजरी तीज पर खूबसूरती में लगाना चाहती है चार-चांद, तो 10 मिनट में लगाए ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read