Bharat Express DD Free Dish

कजरी तीज पर खूबसूरती में लगाना चाहती है चार-चांद, तो 10 मिनट में लगाए ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

Kajari Teej Mehndi Design: 12 अगस्त को कजरी तीज का पर्व है, और इस मौके पर सज-धज कर हाथों में मेहंदी लगाना हर महिला के लिए खास होता है. तो आज हम आपको दिखा रहे हैं कुछ ऐसे सिंपल मेहंदी डिज़ाइन्स.

Kajari Teej Mehndi Design

Kajari Teej Mehndi Design: कजरी का त्योहार आने वाला है ऐसे में महिलाएं बाजार से शॉपिंग करना शुरू कर देती है. साथ ही इस दिन को खास बनाने के लिए महिलाएं सजना काफी ज्यादा पसंद करती हैं. कजरी तीज पर महिलाएं व्रत रखने के साथ-साथ सोलह श्रृंगार भी करती है. मान्यता है कि इस मौके पर हाथ में मेहंदी लगाना काफी शुभ माना जाता है. ऐसे में अगर आप कजरी तीज को खास बनाना चाहती है तो आप कजरी तीज पर 10 मिनट में फटाफट कुछ लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन को लगा सकती हैं. इसको लगाने के बाद साजन भी आपके दीवाने हो जाएंगे. आइए दिखाते हैं आपको बेस्ट मेहंदी डिजाइन.

इस तरह का ट्रेनिशनल मेहंदी डिजाइन भी आप अपने हाथों में लगा सकते हैं. इस तरह का ट्रेनिशनल मेहंदी डिजाइन एक मॉडर्न टच देने में आपकी मदद करता है. आजकल लड़कियों को ये डिजाइन खूब अच्छा लगेगा.

अगर आप अपने हाथों को खूबसूरत कजरी तीज में बनाना चाहते हैं, तो आप कमल के फूलों के इस डिजाइन को अपने हाथों में लगा सकते हैं. इसको लगाने के बाद आपके हाथ सुंदर दिखेंगे और हर कोई जमकर तारीफ भी करेगा.

अगर आप कजरी तीज के लिए सिंपल सा डिजाइन देख रही हैं, तो आप 10 मिनट में इस तरह से मिनिमल मेहंदी डिजाइन को लगा सकते हैं. काफी कम समय में आसानी से आप इसको लगा सकते हैं. काफी सुंदर भी बनाएगा.

अगर आप ऑफिस जाने वाली महिलाएं हैं और हाथों को भरा-भरा नहीं रखना चाहती हैं, तो आप इस तरह से बेल मेहंदी डिजाइन को भी आप लगा सकती हैं. डिजाइन को देखकर सभी आपकी खूब तारीफ करेंगे.

Kajari Teej Mehndi Design: कजरी तीज पर अपने हाथों को एक अलग सा टच देने के लिए आपको अपने हाथों में पति के नाम का पहला अक्षर भी लिखवा सकते हैं. इस डिजाइन को आप खुद भी आसानी से घर पर 10 मिनट के अंदर ही लगवा सकते हैं.

Kajari Teej Mehndi Design: कजरी तीज पर अपने हाथों को खूबसूरत और चार-चांद लगाना चाहती है तो गोल टिक्की मेहंदी देखने में काफी सिंपल नजर आती है. वहीं देखने में यह डिजाइन काफी खूबसूरत नजर आती है.

ये भी पढ़ें: Suniel Shetty Birthday: सुनील शेट्टी.. एक्शन हीरो से Perfect फिटनेस और बिजनेस के बादशाह बनने तक का सफर, पढ़ें एक्टर की स्ट्रगल स्टोरी

Also Follow Bharat Express on Facebook

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read